Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

पुलिस का वाहन चेकिंग अभियान जारी,सड़क हादसों को लेकर लोगों को दी जा रही समझाइश कुम्हारी पुलिस के द्वारा सघन अभियान जारी

 जिले मे लगातार बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस द्वारा वाहन चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। अभियान के तहत मुख्य चौक-चौराहों एवं व्यस्त मार्गों पर पुलिस टीम द्वारा दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों की जांच की जा रही है।

             थाना प्रभारी बृजेश पांडे के नेतृत्व में टीम के द्वारा चेकिंग के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तीन सवारी, नाबालिग वाहन चालक तथा दस्तावेजों के अभाव में चल रहे वाहनों पर कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधिकारियों ने वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।

            पुलिस ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का उपयोग अवश्य करें, शराब पीकर वाहन न चलाएं तथा तेज गति से बचें। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। अभियान के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक किया गया तथा यातायात नियमों का पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!