वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध मडियादो वनपरिक्षेत्र बफ़र प्रबंधन ने की कार्यवाही मनकपुरा के जंगल मे 50 हेक्टेयर से हटाया गया अवैध कब्जा

पन्ना टाइगर रिजर्व के मड़ियादो वनपरिक्षेत्र बफरजोन के जंगल मे वनभूमि पर अवैध अतिक्रमण पर वन विभाग की टीम ने कार्यवाही की है। क्षेत्र संचालक ब्रजेन्द्र श्रीवास्तव और उपसंचालक वीरेंद्र पटेल के निर्देश पर अधीक्षक केन घड़ियाल खजुराहो कृष्णा मरावी और वनपरिक्षेत्र अधिकारी मडियादो बफ़र जेपी मिश्रा के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने मनकपुरा वीट के कक्ष क्रमांक 01 आरएफ 31 में करीब 50 हेक्टेयर वनभूमि से अवैध निर्माण और अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की
उक्त वनभूमि पर ग्रामीणों द्वारा अवैध निर्माण और कृषि कार्य किया जा रहा था। कुछ ग्रामीणों ने स्वयं ही अपने मकानों से सामग्री हटाई। वनभूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने के बाद मौके पर ही कंटूर टेंच खोदकर वनभूमि को विभाग ने अपने कब्जे में लिया। करोड़ो रूपये कीमत वाली बेशकीमती जमीन पर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की गई।
शनिवार सुबह से कार्यवाही में मडियादो बफ़र स्टाफ, किशनगढ वनपरिक्षेत्र अधिकारी प्रतीक अग्रवाल, किशनगढ कोर महेश प्रसाद अहिरवार, वनपरिक्षेत्र अधिकारी केन घड़ियाल बीनू सिंह बघेल, हिनोता, मडला बाजना वनपरिक्षेत्र स्टाफ, अधिकारी, राजस्व अमला और मड़ियादो और रजपुरा पुलिस थानों के बल मौजूद रहा।



