E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
विशेष जनसंपर्क अभियान के तहत विधायक जयंत मलैया ने किया समाजसेवी नागरिकों से संवाद

दमोह – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे विशेष जनसंपर्क अभियान के अंतर्गत आज दमोह विधायक जयंत मलैया ने बांदकपुर मण्डल के विभिन्न प्रतिष्ठित नागरिकों से भेंट की संवाद कर उनका सम्मान किया।
इस दौरान विधायक जयंत मलैया ने श्री विजय सिंह जी,श्री रामदयाल प्रजापति जी,श्री रामप्रकाश नेमा जी, पं नवीन नायक जी,श्री सीताराम यादव जी,श्री नन्हे सिंह/खेत सिंह जी,एवं श्री नन्हे सिंह जी से भेंट कर उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी ।
कार्यक्रम के दौरान भाजपा मंडल प्रभारी श्री महेश पटेल, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री ब्रजेश लोधी, श्री सिकेंदर गुप्ता, सरपंच सुनील डबुल्या, अभिलाष हजारी, पप्पू सिंह लोधी जनपद सदस्य, करन चौबे, साथ रहे।

