भारतीय मजदूर संघ ने 17 सूत्रीय मांग पत्र कलेक्टर को सौंपा दमोह में कम वेतन और सुविधाओं को लेकर नाराजगी, श्रम कानूनों का पालन नहीं हो रहा है

दमोह। भारतीय मजदूर संघ जिला दमोह द्वारा जिले के समस्त आउटसोर्स कर्मचारी की विभिन्न मांगों को लेकर 17 सूत्रीय मांग पत्र प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी को जिलाधीश महोदय के माध्यम से सौपा गया। ज्ञापन में प्रमुख रूप से भारतीय मजदूर संघ के विभाग प्रमुख धर्मेंद्र चौबे, जिलाध्यक्ष प्रवीण तिवारी, जिला मंत्री देवेंद्र चौबे, प्रदेश आईटी सेल के प्रभारी बाबूलाल विश्वकर्मा, राज्य कर्मचारी संघ के जिला सचिव संजीव तिवारी, आउटसोर्स कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष लोकेश तिवारी, आशुतोष उपमन्यु, नितेश तिवारी नीरज चौरसिया, शुभम राठौड़, पारस ताम्रकार, सुनील साहू, रमाकांत मिश्रा, पुष्पेंद्र लोधी, बिजली कर्मचारी संघ के आउटसोर्स कर्मचारी अजय मिश्रा, आशीष गर्ग, आनंद लखेरा, मनोहर आठिया, आकाश सेन, संविदा स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष संदीप चौबे, महामंत्री दम्मू रजक, कलाकार यूनियन संघ के पुरुषोत्तम शर्मा, नारायण चक्रवर्ती, ग्रामीण आजीविका मिशन कपिल शर्मा, कृषि ग्रामीण मजदूर संघ के सोमनाथ यादव महेंद्र सैनी भारी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी की उपस्थिति में ज्ञापन सौपा गया।


