E-Paperमध्य प्रदेश
खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा लिए गए खाद्य पदार्थों के नमूनों की राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल द्वारा जारी जांच रिपोर्ट में पनीर पाया गया अवमानक बर्फी पाई गई मिथ्याछाप, संबंधित दुकानदारों को जारी किए गए धारा 46(4) के तहत नोटिस
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के दिए गए निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह जिले में अलग-अलग स्थानों पर निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूनें जांच हेतु लेकर राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भोपाल भेजे गए। खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला में जांच उपरांत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता जांच रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हुई।
उक्त प्राप्त जांच रिपोर्टों में 1 नमूना अवमानक स्तर एवं 1 नमूना मिथ्याछाप स्तर का पाया गया। हटा नगर,राय चौराहा स्थित शुभदेवा इंटरप्राइजेस से लिये गए पनीर का नमूना जांच में अवमानक पाया गया एवं दमोह शहर,पलंदी चौराहा


