
’’गावी’’ जीरो डोज पहल अंतर्गत एनजीओ जेएसआई के सहयोग से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय सभा कक्ष में नियमित टीकाकरण डाटा सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय एक दिवसीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ विक्रांत चौहान एवं डॉ. रैक्सन अल्बर्ट विशेष रूप से मौजूद रहे।
डॉ. चौहान ने बताया कि कार्यशला दौरान टीकाकरण से संबंधित डाटा की गुणवत्ता में सुधार, विभिन्न पोर्टलों पर समयबद्ध एवं सटीक डेटा प्रविष्टि सुनिश्चित करना तथा टीकाकरण कवरेज बढ़ाने हेतु डाटा आधारित रणनीतियों पर सभी आवश्यक बातों को मौजूद सीबीएमओ, बीपीएम से साझा किया गया। जिला डाटा समन्वयक जेएसआई अखिलेश कुमार द्विवेदी एवं जिला एमएण्डई बलराम ने तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान किया गया।


