मध्य प्रदेश
Trending
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक 14 अप्रैल को
सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक 14 अप्रैल को
दमोह। भगवान परशुराम प्रकटोत्सव के अंतर्गत भव्य शोभा यात्रा का आयोजन 20 अप्रैल सोमवार को होगा जिसकी तैयारियां जोरो से चल रही हैं तथा पूर्व में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जा चुका है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा 14 अप्रैल (मंगलवार) को शाम 7ः30 बजे सिविल वार्ड नं. 4 में स्थित श्री शिव पार्वती मंदिर प्रांगण में तैयारियों की समीक्षा हेतु वृहद बैठक आयोजित की जा रही है जिसमें अधिक से अधिक विप्र जनों से इस बैठक में शामिल होने की अपील सर्व ब्राह्मण समाज ने की है।

