E-Paperमध्य प्रदेश
बमनपुरा स्कूल में मध्यान्ह भोजन में अनियमितता, स्व-सहायता समूह हटाकर संचालन की जिम्मेदारी शाला प्रबंधन समिति को सौंपी कलेक्टर श्री यादव के निरीक्षण के बाद हुई कार्रवाई
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के भ्रमण के दौरान शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बमनपुरा में एमडीएम के संचालन में अनियमितताएं पाई गई थीं।
प्रस्तुत जांच प्रतिवेदन के आधार पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे ने शासकीय एकीकृत माध्यमिक शाला बमनपुरा से मध्यान्ह भोजन का संचालन कर रहे पूजा स्व-सहायता समूह एवं महिमा स्व-सहायता समूह को तत्काल प्रभाव से पृथक कर दिया। मध्यान्ह भोजन की व्यवस्था निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था के तहत शाला प्रबंधन समिति को एमडीएम संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई।

