E-Paperमध्य प्रदेश
जनसुनवाई में छात्रों की मांग पर त्वरित निर्णय, अनुसूचित जाति छात्रावास नए भवन में होगा स्थानांतरित
जनसुनवाई के दौरान अनुसूचित जाति एवं जनजाति छात्रावास, दमोह के विद्यार्थियों ने छात्रावास भवन के भूतल में जलभराव और सीलन की समस्या बताते हुए भवन परिवर्तन की मांग की। विद्यार्थियो की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने तत्काल प्रभाव से छात्रावास भवन बदलने की अनुमति प्रदान कर दी।
विद्यार्थियों को सुरक्षित, सुविधायुक्त एवं बेहतर आवासीय वातावरण उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निर्णय लिया गया है कि शासकीय अनुसूचित जाति सीनियर बालक छात्रावास, सुभाष कॉलोनी को आगामी सोमवार को नवीन छात्रावास भवन में विधिवत स्थानांतरित (शिफ्ट) किया जाएगा।

