Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

साधना की सर्वोपरि है। जयकारों के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन

साधना की सर्वोपरि है। जयकारों के साथ हुआ मासिक महाआरती का आयोजन

दमोह। परमहंस योगीराज धर्म सम्राट योग्यचेतना पुरुष सदगुरुदेव श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंच ज्योति शक्ति तीर्थ सिद्धाश्रम धाम के संयुक्त तत्वाधान में प्रत्येक माह की भांति इस माह भी कृषि उपज मंडी सागर नाका दमोह में मासिक महा आरती का भव्य आयोजन संपन्न किया गया जिसमें हजारों मां भक्तों ने मां की दिव्य साधना आराधना की और दिव्य शक्ति जल प्रसाद प्राप्त किया समापन की बेला में गुरुवर श्री की विचारधारा से अवगत कराते हुए भगवती मानव कल्याण संगठन के किसान मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष श्री शोभा सिंह राजपूत जी ने कहा कि मानव जीवन के लिए इस कलीकाल के  वातावरण से पार जाने के लिए गुरुवर द्वारा प्रदान की गई दिव्य साधना से ही भवसागर पर किया जा सकता है गुरुवार ने कहा है हमें नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त एवं चरित्रवानों का जीवन जीते हुए जन कल्याण आत्म कल्याण की भावना रखते हुए अगर मां की साधना करते हैं तो निश्चित ही फलीभूत होती है मीडिया प्रभारी श्री आनंदी रजक ने कहा की समाज में फैली हुई बुराइयां छुआछूत जातिवाद ऊंच नीच जैसे मानव विकृतियों को दूर करने के लिए गुरुवर श्री की विचारधारा पर चलना नितांत आवश्यक है भारतीय शक्ति चेतना पार्टी की राष्ट्रीय सचिव श्रीमती आरती सिंह ने कहा की विश्व के जितने भी मानव हैं उनके प्रथम तीन मूल कर्तव्य हैं अपने धर्म की रक्षा करना समर्थ के हिसाब से मानवता की सेवा करना और राष्ट्र की रक्षा करना हमारा मानवीय कर्तव्य हैं महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष श्रीमती चित्र राजपूत एवं संभागीय उप प्रचार मंत्री श्रीमती पुष्प लता सेन ने भी अपने विचार व्यक्त किये। संभागीय संगठन मंत्री राकेश तिवारी ने भी उपस्थित जन समुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि हम अपनी संगठन के पद के हिसाब से हमें कार्य करना चाहिए तभी हम अपने दायित्व को पूर्ण कर सकते हैं मंच का संचालन जिला सचिव सुरेश राय ने किया आए हुए सभी मां भक्तों का आभार व्यक्त डॉक्टर अजमेर सिंह ने किया। अंत में आये हुए सभी मां भक्तों ने प्रणाम कर शक्ति जल व प्रसाद प्राप्त किया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!