Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

सम्राट अशोक क्रांति सेना जल्द ही हिंडोरिया में महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करेगी- योगेंद्र कुशवाहा

सम्राट अशोक क्रांति सेना जल्द ही हिंडोरिया में महात्मा ज्योतिबा राव फुले जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करेगी- योगेंद्र कुशवाहा


चंद्रगुप्त मौर्य, महात्मा फुले और डॉ.अंबेडकर की संयुक्त जयंती भव्य रूप में मनाई गई
दमोह।
 नगर पालिका हिंडोरिया के महात्मा ज्योतिबा राव फुले चौक (खिरका) की पावन धरा पर ’सम्राट अशोक क्रांति सेना’ के तत्वाधान में एक विशाल वैचारिक संगोष्ठी और भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बहुजन समाज के गौरवकृ चक्रवर्ती सम्राट चंद्रगुप्त मौर्य, राष्ट्रपिता महात्मा ज्योतिबा राव फुले और संविधान निर्माता डॉ. बाबासाहेब भीमराव अंबेडकर की संयुक्त जयंती बड़ी धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। शिक्षा और संगठन से ही संभव है सामाजिक परिवर्तन- कार्यक्रम मे सम्राट अशोक क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं समाजवादी पार्टी युवजन सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेंद्र कुशवाहा ने जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि भारत का सर्वांगीण विकास केवल महापुरुषों के विचारों को आत्मसात करने से ही संभव है। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा “हमें महापुरुषों के बताए मार्ग पर चलकर समाज को संगठित करना होगा और नई पीढ़ी को शिक्षा की ओर अग्रसर करना होगा। वर्तमान समय में संविधान को बचाने के लिए हम सबको एकजुट होना होगा और जाति-पाति व छुआछूत जैसी कुरीतियों को जड़ से खत्म करना होगा।“इस अवसर पर कुशवाहा ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि संगठन जल्द ही हिंडोरिया में महात्मा ज्योतिबा राव फुले की भव्य प्रतिमा स्थापित करेगा। वक्ताओं ने भरी सामाजिक न्याय की हुंकार कार्यक्रम में कई प्रमुख वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए मोहन कुशवाहा (जिला अध्यक्ष)ः उन्होंने स्पष्ट किया कि संगठन सामाजिक न्याय की लड़ाई के लिए सदैव तत्पर है। डॉ. हीरालालः उन्होंने बहुजन महापुरुषों के कड़े संघर्ष और उनके बलिदानों की गौरवगाथा सुनाई। दिनेश पटेल और भूपेंद्र बौद्धः इन्होंने गौतम बुद्ध के करुणा संदेश और महापुरुषों के आदर्शों को जीवन में उतारने की अपील की। मेहरबान कुशवाहाः उन्होंने चंद्रगुप्त मौर्य से लेकर डॉ. अंबेडकर तक के जीवन दर्शन पर विस्तार से प्रकाश डाला। सुजात खान (एकता परिषद)ः उन्होंने अपने गीतों के माध्यम से बाबासाहेब द्वारा दिए गए संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाई। नगर के गणमान्य नागरिकों की रही गरिमामयी उपस्थिति। इस भव्य आयोजन में नगर परिषद उपाध्यक्ष लक्ष्मण पटेल, पार्षद कालूराम अहिरवार, लक्ष्मण कुशवाहा, रिंकू सरपंच, अशोक अहीरवाल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगठन की ओर से एडवोकेट माखन मौर्य, मीडिया प्रभारी गोविंद कुशवाहा, रंजीत कुशवाहा और महिला मोर्चा से मालती व द्रोपती कुशवाहा ने भी अपनी सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। आयोजन समिति की भूमिका कार्यक्रम को सफल बनाने में आसाराम कुशवाहा, होशियार कुशवाहा, प्रकाश कुशवाहा, मोहन अहिरवार और पंकज वर्मा सहित पूरी आयोजन समिति का सराहनीय योगदान रहा। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर समाज सेवा और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा का संकल्प लिया।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!