Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित आइस कैंडी पैकिंग यूनिट एवं दही लस्सी सेंटर का किया गया औचक निरीक्षण

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर स्थित आइस कैंडी पैकिंग यूनिट एवं दही लस्सी सेंटर का किया गया औचक निरीक्षण

मैंगो फ्लेवर,ऑरेंज फ्लेवर,जीरा फ्लेवर,लिची फ्लेवर सॉफ्ट ड्रिंक एवं दही लस्सी के लिए गए नमूनें, खाद्य सामग्री के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु भेजा गया खाद्य परीक्षण प्रयोगशालाजांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर होगी वैधानिक कार्यवाहीदमोह :

कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशो के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने निरीक्षण कार्यवाही करते हुए दमोह शहर में दही लस्सी सेंटर एवं आइस कैंडी पैकिंग यूनिट का औचक निरीक्षण किया। कार्यवाही में सिविल वार्ड नंबर 9,सिंधी कैंप स्थित गौरव ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर परिसर में विक्रय हेतु संग्रहित मैंगो फ्लेवर,ऑरेंज फ्लेवर,जीरा फ्लेवर एवं लीची फ्लेवर सॉफ्ट ड्रिंक के नमूने जांच हेतु लिए गए। इसी तरह कोतवाली चौराहा स्थित बॉम्बे मेडिकल पप्पू लस्सी सेंटर का निरीक्षण किया गया। परिसर में संग्रहित दही लस्सी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!