मध्य प्रदेश
Trending
जिले के विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक संपन्न
जिले के विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा बैठक संपन्न

दमोह :जिले के विभिन्न विभागों की लंबित सीएम हेल्पलाइन शिकायतों की समीक्षा हेतु जारी रोस्टर अनुसार संयुक्त कलेक्टर राकेश मरकाम द्वारा समीक्षा की गई। उन्होंने 1 अप्रैल को खाद्य, अनुसूचित जाति, जनजातीय कार्य एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग की लंबित शिकायतों की समीक्षा की गई तथा 2 अप्रैल को राजस्व विभाग की समीक्षा सम्पन्न हुई। समीक्षा बैठक विभागों के समस्त एल-1 अधिकारियों की उपस्थिति में की गई, जिसमें समस्त तहसीलदार,नायब तहसीलदार, जिला संयोजक, कनिष्ठ खाद्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
समीक्षा के दौरान संयुक्त कलेक्टर राकेश मरकाम ने सभी विभागों की विस्तृत समीक्षा के दौरान अधिकारियों को शिकायतों को गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए।

