दमोह में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने लिया प्रतियोगिता में हिस्सा संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विभिन्न जिलों के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

लोक शिक्षा संचालनालय, स्कूल शिक्षा विभाग मध्यप्रदेश के निर्देशानुसार दमोह में 70वीं संभागीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। प्रतियोगिता में 14 वर्ष, 17 वर्ष एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
प्रतियोगिता के शुभारंभ अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया, विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सोफी, जिला क्रीड़ा अधिकारी एवं विपिन चौबे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सुंदर समरसता गीत के गायन के साथ हुआ।
इस अवसर पर विभिन्न जिलों से आए कोच एवं जनरल मैनेजर का स्वागत किया गया। अतिथियों का स्वागत दिग्विजय पटेल, आशीष राय, अतुल तिवारी, रश्मि अस्थाना, शशांक गोदरे, शाहबाज अली, शिवम मिश्रा, शोएब पठान, शाहिद, मनीष सिंह एवं वसीम खान द्वारा किया गया।
जिला शिक्षा अधिकारी सत्यम चौरसिया ने सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि वे प्रतियोगिता में खेल भावना के साथ सहभागिता करें और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करें। उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम का संचालन विधि खरे ने किया। अंत में विद्यालय परिवार द्वारा सभी अतिथियों, कोच, जनरल मैनेजर एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।


