Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
मध्य प्रदेश
Trending

तारादेही और बम्होरी में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 25 लाख की लागत से तारादेही में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू झापन नाला और पुछी तालाब परियोजना को कैबिनेट की स्वीकृति, 25 से अधिक गांवों के किसानों को मिलेगा सिंचाई लाभ

तारादेही और बम्होरी में विकास कार्यों का भूमिपूजन, 25 लाख की लागत से तारादेही में सामुदायिक भवन का निर्माण शुरू झापन नाला और पुछी तालाब परियोजना को कैबिनेट की स्वीकृति, 25 से अधिक गांवों के किसानों को मिलेगा सिंचाई लाभ

दमोह :

प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्याय एवं धर्मस्व विभाग के राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने तारादेही में 25 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सामुदायिक भवन का भूमिपूजन किया। इस भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को सामाजिक एवं सामुदायिक गतिविधियों के लिए बेहतर सुविधा मिलेगी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने ग्राम बम्होरी में दो सीसी सड़कों का भी भूमिपूजन किया, जिनकी लागत क्रमशः 12.46 लाख और 10 लाख रुपये है। इन सड़कों के निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी और बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया कि तारादेही क्षेत्र के लिए झापन नाला और पुछी तालाब परियोजना को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है। लगभग 165 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली इस परियोजना का निर्माण कार्य जल्द शुरू किया जाएगा। उन्होने कहा इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने के बाद क्षेत्र के 25 से अधिक गांवों के किसानों को सिंचाई की सुविधा उपलब्ध होगी, जिससे कृषि उत्पादन में वृद्धि होने की उम्मीद है।

उन्होने बताया कि पहली बार विधायक बनने पर ही उन्हें इस तालाब निर्माण की मांग मिली थी, जिसके बाद से वे लगातार इस दिशा में प्रयासरत थे। अब इसकी स्वीकृति मिलना क्षेत्र के विकास के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा कि उनका लक्ष्य अपनी विधानसभा को प्रदेश में नंबर एक बनाना है। इसके लिए वे लगातार विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन कर रहे हैं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!