कौशल कॉलेज में आईटीआई एवं ANM कोर्स हेतु प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को
परम फाउंडेशन, तकनीकी शिक्षा विभाग एवं जनजातीय कार्य विभाग, मध्यप्रदेश शासन तथा पैन IIT एलुमनाई फाउंडेशन की SPV द्वारा संचालित कौशल कॉलेज में ITI एवं ANM कोर्स हेतु प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को पॉलिटेक्निक कॉलेज, दमोह में आयोजित की जाएगी।
कौशल कॉलेज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण छात्राओं के लिए 1 वर्षीय ITI (Manufacturing Technician, Food Craft) तथा 2 वर्षीय ANM (नर्सिंग) के आवासीय कोर्स संचालित किए जा रहे हैं।
कॉलेज में छात्राओं को इलेक्ट्रॉनिक्स, फिटिंग, ऑटो रिपेयर, वेल्डिंग, फूड क्राफ्ट तथा नर्सिंग एवं स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित व्यावहारिक एवं तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है। कोर्स पूर्ण होने के बाद छात्राओं को प्रसिद्ध कंपनियों एवं स्वास्थ्य संस्थानों में 100% सुनिश्चित रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाते हैं। कौशल कॉलेज के पिछले बैच की 340 से अधिक छात्राओं को विभिन्न कंपनियों में रोजगार प्राप्त हो चुका है, और आगामी बैच के लिए प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो चुकी है।
सत्र 2026–27 के लिए प्रवेश परीक्षा 15 मार्च को प्रातः 11 बजे पॉलिटेक्निक कॉलेज, दमोह में आयोजित की जाएगी। चयन परीक्षा में सफल छात्राओं को ही प्रवेश प्रदान किया जाएगा। पूरे मध्यप्रदेश में इस कार्यक्रम के अंतर्गत केवल 240 सीटें उपलब्ध हैं। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी मोबाइल नंबर 9109105148 पर संपर्क कर सकती हैं।

