नृत्यों और गायन से की भगवान शिव की स्तुति और आराधना अनादिदेव शिव की कला अभिव्यक्तियों आधारित नोहलेश्वर महोत्सव

मध्यप्रदेश शासन, संस्कृति विभाग एवं जिला प्रशासन-दमोह के सहयोग से 15 फरवरी, 2026 तक अनादिदेव शिव की कला अभिव्यक्तियों आधारित नोहलेश्वर महोत्सव का आयोजन सायं 06 बजे से नोहलेश्वर मंदिर परिसर, नोहटा (दमोह) में किया जा रहा है। महोत्सव में प्रति दिवस स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुति दी जा रही है। कल 11 फरवरी, 26 को नोहलेश्वर महोत्सव शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से की गई। इस दौरान संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी, विधायक जयंत मलैया एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। अगले क्रम में स्थानीय कलाकार एवं डॉ. लतासिंह मुंशी एवं साथी-भोपाल द्वारा 30 मिनट की प्रस्तुति के माध्यम से शिव स्तुति एवं शिव ताण्डव नृत्य-नाटिका, कामना पाठक एवं साथी, जबलपुर द्वारा भरतनाट्यम नृत्य के माध्यम से भगवान शिव की आराधना की गई। वहीं महोत्सव में पद्मश्री श्री कैलाश खैर एवं साथी, मुंबई द्वारा गायन की प्रस्तुति दी गई। उन्होंने तौबा तौबा…, साइयां…, तेरी दीवानी…, तुमसे न जाने क्यूं…, जैसे कई सॉन्ग गाए।
महोत्सव में 12 फरवरी, 26 को प्रशस्ति मानेसर एवं साथी, मुंबई द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं अभिलिप्सा पण्डा एवं साथी, उड़ीसा द्वारा भजन गायन, 13 फरवरी, 26 तीसरे दिवस श्री पुनीत इस्सर एवं साथी, मुंबई द्वारा जय श्रीराम की प्रस्तुति दी जायेगी। 14 फरवरी, 26 को वर्षा दास गुप्ता एवं साथी, दिल्ली द्वारा शास्त्रीय नृत्य एवं कवि सम्मेलन अंतर्गत जानी बैरागी, धार, श्री हरि ओम पवार, मेरठ, सुश्री कविता तिवारी लखनऊ, सुश्री कीर्ति काले दिल्ली, श्री नुसरत मेहंदी भोपाल, श्री लक्ष्मण नेपाली सांची द्वारा कविता पाठ किया जाएगा। समापन दिवस 15 फरवरी, 26 को रिद्दी एवं साथी, जबलपुर द्वारा शास्त्रीय नृत्य, आशा वैष्णव एवं साथी, गुजरात द्वारा भजन गायन की प्रस्तुति होगी।


