Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में अपनी और भी प्रतिष्ठा हासिल करेगा-संस्कृति राज्यमंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी जिले को यह कार्यक्रम गौरांवित कर रहा है-विधायक उमादेवी खटीक

इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।

नोहटा में आयोजित 10 दिवसीय नोहलेश्वर महोत्सव कार्यक्रम नोहटा में आयोजित किया जा रहा है, इसी क्रम में कार्यक्रम के दूसरे दिन प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने दीप प्रज्जवलन कर एवं भगवान गणेश की प्रतिमा पर माल्यापर्ण कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्र के दंडी स्वामी जी महाराज, विधायक हटा उमादेवी खटीक, पूर्व विधायक बंडा प्रदुम्नसिंह लोधी, सत्येन्द्र सिंह लोधी, अमित बजाज, ब्रज गर्ग, रूपेश सेन सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इस अवसर पर संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर अतिथियों का सम्मान किया।

            संस्कृति राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा सौभाग्य का विषय है कि आज नोहलेश्वर महोत्सव के शुभारंभ दिवस के अवसर पर यह कार्यक्रम शुरू हुआ है और यह नोहलेश्वर महोत्सव आने वाले समय में अपनी और भी प्रतिष्ठा हासिल करेगा। इस दृष्टि से बहुत सारे कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। आज बहुत सारे स्कूलों के छोटे-छोटे बच्चों ने अपनी प्रस्तुतियाँ दी हैं।अब मुख्य प्रस्तुति का समय आया है। निश्चित रूप से सभी को नोहलेश्वर महोत्सव की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ और सभी को मैं आमंत्रित करता हूँ कि आइए और नोहलेश्वर महोत्सव का आनंद लीजिए।

            विधायक हटा उमादेवी खटीक ने कहा आज जबेरा विधानसभा में नोहलेश्वर महोत्सव का यह कार्यक्रम बहुत ही हर्ष का और गरिमामयी है, सबसे बड़ी बात यह है कि हमारे क्षेत्र की ग्रामीण प्रतिभायें हैं, उनको उभरने का मौका मिला है और मंच मिला । हमारे जिले को यह कार्यक्रम गौरांवित कर रहा है।

            इस अवसर पर नोहटा महोत्सव के दूसरे दिन स्थानीय कलाकारों द्वारा बहुत की शानदार रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किये गये, जिसे दर्शकों द्वारा बहुत ही सराहा गया। मेले में शासकीय योजनाओं से संबंधी स्टाल भी लगाये गये है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Click to listen highlighted text!