जिले की सभी 102 पैक्स समितियां हुईं पूर्णत ई-पैक्स घोषित भारत सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत तय समय सीमा में कार्य पूर्ण शून्य प्रतिशत ब्याज पर 293.60 करोड़ रूपये का ऋण वितरण
जिले की सभी 102 पैक्स समितियां हुईं पूर्णत ई-पैक्स घोषित भारत सरकार की पैक्स कम्प्यूटरीकरण योजना के तहत तय समय सीमा में कार्य पूर्ण शून्य प्रतिशत ब्याज पर 293.60 करोड़ रूपये का ऋण वितरण
भारत सरकार की महत्वपूर्ण परियोजना पैक्स कम्पयूटराईजेशन योजनान्तर्गत जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दमोह से सम्बद्ध समस्त 102 बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों द्वारा शासन द्वारा निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण कर पूर्णतः ई-पैक्स घोषित कर दी गई है।जिला सहकारी बैंक मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया शासन के दिशा-निर्देशानुसार कम्प्यूटराईजेशन से समितियों के कार्यों में पारदर्शिता आएगी एवं समस्त कार्य सुगमता से पूर्ण किये जा सकेंगे। वर्तमान में कार्यालय आयुक्त सहकारिता एवं पंजीयक, सहकारी संस्थायें, मध्यप्रदेश द्वारा दिये गये निर्देशानुसार समितियों को पूर्णतः ऑनलाईन कर मैन्यूअल कार्य बंद करने की कार्यवाही की जा रही है।उन्होने बताया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दमोह से सम्बद्ध समस्त 102 सहकारी समितियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 में के.सी.सी. योजनान्तर्गत शासन की मंशानुसार (0) शून्य प्रतिशत ब्याज दर पर कुल राशि 293.60 करोड़ लगभग का ऋण वितरण कृषकों को किया जा चुका है। जो गत वर्ष 2024-25 से राशि 25.39 करोड़ लगभग अधिक है।उन्होने बताया जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित, दमोह से सम्बद्ध शाखाओं एवं समितियों के माध्यम से शासन की मंशानुसार कृषि सावधि ऋण एवं अकृषि ऋण वितरण करना प्रारम्भ कर दिया गया है।