पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में चला सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान:20 स्थाई वारंट, 35 गिरफ्तारी वारंट सहित 55 वारंट तामील, असामाजिक तत्वों पर हुई प्रभावी कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) के निर्देशन में जिले भर में चला सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान:20 स्थाई वारंट, 35 गिरफ्तारी वारंट सहित 55 वारंट तामील, असामाजिक तत्वों पर हुई प्रभावी कार्यवाही

जिले में कानून-व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने एवं असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में दिनांक 25.10.2026 से 26.10.2026 की दरम्यानी रात जिले के समस्त थानों में विशेष पुलिस टीमें गठित कर एक साथ सघन कॉम्बिंग गश्त अभियान संचालित किया गया।
कोम्बिंग गश्त में पूरे जिले में एक साथ की गई इस धरपकड़ कार्यवाही में पुलिस टीमों ने रातभर दबिश देकर कुल 20 स्थाई वारंट एवं 35 गिरफ्तारी वारंट तामील करते हुए कुल 55 वारंटियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
अभियान के दौरान जिले भर के सक्रिय गुंडे और निगरानीशुदा बदमाशों की भी सघन चेकिंग की गई, जिसके अंतर्गत कुल 44 गुंडा बदमाशों एवं 21 निगरानी बदमाशों के संभावित स्थानों पर दबिश देकर उन्हें चेक किया गया व चेतावनी दी गई। समस्त थाना क्षेत्रों से अवैध शराब विक्रय/परिवहन पर आबकारी एक्ट के तहत कुल 20 प्रकरण दर्ज किए गए। थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए।
बीएनएसएस की धारा 126/135(3) में कुल 04 व्यक्तियों के विरुद्ध तथा धारा 170 बीएनएसएस के तहत कुल 02 व्यक्तियों के विरुद्ध निवारक कार्यवाही की गई।
जिले में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु असामाजिक तत्वों, गुंडा-निगरानी बदमाशों एवं अवैध गतिविधियों के विरुद्ध इस प्रकार की सख्त व प्रभावी कार्यवाहियां निरंतर जारी रहेंगी।


