जिले में 466.5 मि.मी. वर्षा दर्ज /गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा विश्वास और समर्पण का प्रतीक

जिले में इस वर्ष 1 जून से अभी तक 466.5 मि.मी. अर्थात 18.3 इंच औसत वर्षा दर्ज हुई है, जो अभी तक गत वर्ष से 270.7 मि.मी. अर्थात 10.7 इंच कम है। इसी अवधि में गत वर्ष 737.2 मि.मी. अर्थात 29 इंच औसत वर्षा दर्ज की गई थी। इस वर्ष अभी तक जिले में सबसे ज्यादा वर्षा पटेरा में 713.4 मि.मी. दर्ज की गई है।
भू-अभिलेख अधीक्षक ने बताया अभी तक जिले के दमोह वर्षामापी केन्द्र पर 411 मि.मी., हटा 548.8 मि.मी., जबेरा में 390 मि.मी. पथरिया 521 मि.मी., तेन्दूखेड़ा 418.6 मि.मी, बटियागढ़ 263 मि.मी. तथा पटेरा में 713.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
दैनिक वर्षा के तहत जिले में 3.0 मि.मी. अर्थात 0.1 इंच वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटों के दौरान वर्षामापी केन्द्र दमोह में 1.0 मि.मी., हटा में 4.2 मि.मी., जबेरा में 1.0 मि.मी. पथरिया 1.0 मि.मी., बटियागढ़ 10 मि.मी. तथा पटेरा में 4.0 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है।
गुरु पूर्णिमा का पर्व श्रद्धा विश्वास और समर्पण का प्रतीक
दमोह। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी साकेत धाम में गुरु पूर्णिमा का पर्व उल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर पधारे शिष्यों ने हवन पूजन किया कार्यक्रम का शुभारंभ सदगुरु देव भगवान की पादुका पूजन और आरती से हुआ कार्यक्रम में पधारे शिष्यों को संबोधित करते हुए जैसे ही राकेश चतुर्वेदी लाला जी महराज ने बताया कि उज्जैन के पांणनी विश्वविद्यालय द्वारा श्री भगवान वेदांताचार्य जी को डाक्टर (पीएचडी)की उपाधि प्रदान की गई है तो पूरा हाल करतल ध्वनि से गूंज उठा श्री भगवान वेदांताचार्य जी ने बनारस से दूर भाषा पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गुरु के बिना मोक्ष की प्राप्ति संभव नहीं हो सकती गुरु मनुष्य के कल्याण की आधारशिला है।लाला जी महराज ने इस पर्व को श्रद्धा विश्वास और समर्पण का प्रतीक निरुपित किया कार्यक्रम में पं मनोज देवलिया तथा दमोह के खली के नाम से विख्यात बद्री विश्वकर्मा की विशेष उपस्थिती रही कार्यक्रम का समापन विशाल भंडारे से हुआ कार्यक्रम में लखन आरती चौरसिया जगदीश गायत्री मिश्रा, घनश्याम चौरसिया मनोज गुप्ता तथा महामंगल सेवा समिति का सराहनीय योगदान रहा।

