Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

5 विभागों के 48 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने दिए एक दिन का वेतन काटने के निर्देश आरईएस कार्यपालन यंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, डीपीएम आजीविका मिशन व जिला संयोजक आदिम जाति कल्याण भी अनुपस्थित मिले

 आमजन की समस्याओं के समयबद्ध निराकरण और कार्यालयों में अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने जिले के पांच विभागों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कुल 48 अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इनमें जिला पंचायत के 13, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (आरईएस) के 7, आजीविका मिशन के 5, जनजाति कार्य विभाग के 4 तथा जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय के 19 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं।

            निरीक्षण के दौरान आरईएस के कार्यपालन यंत्री, जिला शिक्षा अधिकारी, जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग तथा आजीविका मिशन के जिला परियोजना प्रबंधक (डीपीएम) भी अनुपस्थित मिले। कलेक्टर ने सभी अनुपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।

            कलेक्टर श्री यादव ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय पहुंचने तथा आमजन के कार्यों का तत्परता, संवेदनशीलता और कानून के दायरे में रहकर समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!