Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

अभियान के तहत जिले में खेल, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेरित किया जाएगा-पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत बैडमिंटन टूर्नामेंट का शुभारंभ खिलाड़ियों को दिलाई गई नशा मुक्ति की शपथ

जिला पुलिस बल दमोह द्वारा नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत कार्यक्रम का शुभारंभ पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (भापुसे), वन मंडल अधिकारी ईश्वर जरांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे ने इनडोर खेल परिसर में बैडमिंटन टूर्नामेंट सिंगल्स एवं डबल्स का शुभारंभ किया । इस अवसर पर सीएसपी एचआर पांडे खासतौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य “स्वस्थ समाज, नशा मुक्त दमोह” का संदेश देना है।

            इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि ने उपस्थित जनों को नशा मुक्त रहने की शपथ दिलाई। जिला पंचायत सीईओ प्रवीण फुलपगारे और डीएफओ ईश्वर जरांडे ने भी नशे के दुष्प्रभावों और नशा मुक्त समाज की आवश्यकता पर आवश्यक जानकारी दी। कार्यक्रम में नशा मुक्ति से संबंधित 5 मिनट की जागरूकता वीडियो दिखाई गई। अभियान के तहत जिले में खेल, सांस्कृतिक और जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए पुलिस प्रशासन द्वारा प्रेरित किया जाएगा।

            कार्यक्रम में जल निगम से महाप्रबंधक गौरव सराफ, पीएचई विभाग से कार्यपालन यंत्री अशोक मुकाती, विद्युत विभाग से कार्यपालन यंत्री मोतीलाल साहू, सिटी कोतवाली प्रभारी मनीष कुमार, यातायात प्रभारी दलबीर सिंह मार्को, रक्षित निरीक्षक अभिनव साहू, टीआई रचना मिश्रा, आरक्षक प्रमोद गौंड, खेल जगत से आशीष चौरसिया, शुभम नामदेव, उमेश ठाकुर सहित अन्य विभागों के अधिकारी, खेल प्रतिभागी और आमजन मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!