Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश

विश्व उच्च रक्तचाप दिवस: स्वास्थ्य एडवायजरी

उच्च रक्तचाप के प्रति आमजन में जागरूकता बढा़ने के उद्देश्य से स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 मई विश्व उच्च रक्तचाप दिवस पर विशेष एडवायजरी जारी की है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉआर.के.अठया ने बताया कि उच्च रक्तचाप की पहचान केवल नियमित  जांच से ही संभव है। सभी 30 वर्ष से अधिक आयु के महिला एवं पुरूष प्रत्येक छः माह में निकटतम आयुष्मान आरोग्य मंदिर अथवा स्वास्थ्य केन्द्र में निःशुल्क रक्तचाप की जांच कराकर स्वस्थ जीवनशैली अपनाए तथा उच्च रक्तचाप जैसी गंभीर बीमारी से स्वयं एवं परिवार को  सुरक्षित रखें।

       डॉ. अठया ने बताया कि उच्च रक्तचाप ऐसी स्थिति हैजिसमें धमनियों पर रक्त का दबाव सामान्य से अघिक हो जाता है। वयस्कों का सामान्य रक्तचाप लगभग 120/80 एच.जी/एम.एलमाना जाता है। लंबे समय तक रक्तचाप बढा़ रहने पर हृदयमस्तिष्क एवं किडनी पर गंभीर प्रभाव पड़ सकता है। प्रारंभिक स्थिति पर इसके स्पष्ट लक्षण दिखई नहीं देतेइसलिए इसे साइलेंट किलर भी कहा जाता है।

उच्च रक्त चाप से बचाव हेतु आवश्यक सावधानियॉ

नमक एवं तैलीय भोजन का सीमित सेवन करें। नियमित व्यायाम एवं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाए। तनाव से बचें एवं पर्याप्त नींद लें। धूम्रपान एवं तंबाकूशराब सेवन से दूरी बनाए। वजन नियंत्रित रखें एवं संतुलित आहार लें। चिकित्सकीय परामर्श अनुसार नियमित दवा एवं जॉच कराते रहें।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!