E-Paperमध्य प्रदेश
Trending
अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा दमोह द्वारा एक दिवसीय धरना देकर उपस्थित महिलाओं के द्वारा माननीय मुख्यमंत्री के नाम एडीएम. श्रीमती मीना मसराम को दिया ज्ञापन

दमोह। बुधवार को दमोह में सुबह 11 बजे से कलेक्टर परिसर के सामने अध्यापक शिक्षक संयुक्त मोर्चा के द्वारा विशाल जन समुदाय के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया गया। जिसमे मुख्य रूप से महत्वपूर्ण दो बिंदुओं को शामिल किया गया जिसमें शिक्षकों की टीईटी परीक्षा के संबंध में मध्यप्रदेश सरकार भी अध्यापक शिक्षक संवर्ग के पक्ष में माननीय सर्वोच्च न्यायालय में पुनर्विचार याचिका दायर करें औरा अध्यापक शिक्षक संवर्ग की पेंशन, ग्रेच्युटी और अवकाशों के नगदी करण में भी उनकी प्रथम नियुक्ति दिनांक से सेवा अवधि की गणना करके लाभ दिया जावे। ज्ञापन में सभी मान्यता प्राप्त एवं गैर मान्यता प्राप्त संघों के जिला अध्यक्ष व पदाधिकारी की विशेष उपस्थिति रही।



