मध्य प्रदेश
Trending

बाल विवाह रोकथाम के लिए विवाह सेवा प्रदाताओं एवं सामाजिक संगठनों की  संयुक्त बैठक आयोजित समाज के मुखियाओं एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह न होने देने का लिया संकल्प

बाल विवाह रोकथाम के लिए विवाह सेवा प्रदाताओं एवं सामाजिक संगठनों की  संयुक्त बैठक आयोजित समाज के मुखियाओं एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने बाल विवाह न होने देने का लिया संकल्प

            महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला दमोह द्वारा बाल विवाह की रोकथाम एवं बाल विवाह निषेध अधिनियम के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से विवाह आयोजनों में सेवाएं देने वाले सेवा प्रदाताओं, सामाजिक संगठनों, संस्थाओं के प्रमखों एवं समाज के मुखियाओं की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

            बैठक में परियोजना अधिकारी दमोह शहरी सुलेखा ठाकुर, परियोजना अधिकारी दमोह ग्रामीण कैलाश राय, संरक्षण अधिकारी अनंतराम कुर्मी एवं बाल अधिकार सहयोगी, AVA (ADP/ABP), नीति आयोग दमोह के लक्ष्मण भागमल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में संकल्प सेवा समिति संस्थान के देवेंद्र दुबे का विशेष सहयोग रहा।

            इसके साथ ही बाल कल्याण समिति अध्यक्ष दमोह दीपक तिवारी, जिला पंचायत सदस्य रजनी ठाकुर, खुशबू तिवारी, सुजात खान, कृष्णा पटेल एवं एकता विश्वकर्मा की सहभागिता रही।

            बैठक में उपस्थित वक्ताओं ने बाल विवाह के दुष्परिणामों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बाल विवाह बालिकाओं की शिक्षा, स्वास्थ्य, सुरक्षा एवं भविष्य को प्रभावित करने वाली गंभीर सामाजिक कुरीति है। इसे रोकने के लिए समाज के प्रत्येक वर्ग को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी।

            विवाह आयोजनों में सेवाएं प्रदान करने वाले सेवा प्रदाताओं एवं सामाजिक संगठनों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में बाल विवाह को बढ़ावा न दें तथा बाल विवाह की जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल संबंधित विभाग एवं सक्षम अधिकारियों को सूचित करें। समाज के मुखियाओं एवं संस्थाओं के प्रतिनिधियों से अपने-अपने समुदाय में बाल विवाह के विरुद्ध जागरूकता फैलाने तथा बाल विवाह मुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय सहयोग देने का अनुरोध किया गया।

            बैठक में सभी उपस्थित प्रतिनिधियों ने बाल विवाह न होने देने तथा अपने-अपने सामाजिक एवं सामुदायिक क्षेत्रों में इसके विरुद्ध जागरूकता फैलाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि बाल विवाह की रोकथाम शासन, प्रशासनः एवं समाज के सामूहिक प्रयासों से ही संभव है।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!