मध्य प्रदेश
Trending

स्वामित्व अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राही अपनी संपत्ति का उपयोग व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए कर सकेंगे- राज्यमंत्री श्री पटेल बटियागढ़ विकासखंड में अब तक लगभग 5 हजार रजिस्ट्रियां पूर्ण, प्रत्येक हितग्राही को औसतन 20 से 25 हजार रुपये की होगी बचत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आलमपुर में निशुल्क रजिस्ट्री विशेष कैंप आयोजित मंत्री श्री पटेल ने दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं

स्वामित्व अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राही अपनी संपत्ति का उपयोग व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए कर सकेंगे- राज्यमंत्री श्री पटेल बटियागढ़ विकासखंड में अब तक लगभग 5 हजार रजिस्ट्रियां पूर्ण, प्रत्येक हितग्राही को औसतन 20 से 25 हजार रुपये की होगी बचत प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के तहत आलमपुर में निशुल्क रजिस्ट्री विशेष कैंप आयोजित मंत्री श्री पटेल ने दी धनतेरस और दीपावली की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री स्वामित्व योजना के अंतर्गत ग्राम आलमपुर, तहसील बटियागढ़ में स्वामित्व अधिकार अभिलेख की निशुल्क रजिस्ट्री के लिए विशेष कैंप आयोजित किया गया। कैंप में पात्र हितग्राहियों की रजिस्ट्री की कार्रवाई की गई।

प्रदेश के आनंद विभाग राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल ने कहा कि स्वामित्व अधिकार अभिलेख मिलने से हितग्राही अपनी संपत्ति का उपयोग व्यक्तिगत आवश्यकताओं के लिए कर सकेंगे। आवश्यकता पड़ने पर बैंक से ऋण लेने, जमानत देने सहित अन्य कार्यों में इन अभिलेखों का उपयोग कर सकेंगे। शासन द्वारा निशुल्क रजिस्ट्री की सुविधा उपलब्ध कराने से प्रत्येक हितग्राही को औसतन 20 से 25 हजार रुपये की बचत होगी।

राज्यमंत्री श्री पटेल ने कहा ग्राम आलमपुर में लगभग 386 हितग्राहियों की रजिस्ट्री की जानी है, जिनमें से अब तक 162 हितग्राहियों की रजिस्ट्री पूर्ण हो चुकी है। कैंप के दौरान 07 रजिस्ट्रियों की प्रक्रिया भी प्रत्यक्ष रूप से पूर्ण की गई।

उन्होने कहा पूरे विकासखंड में अब तक लगभग 5 हजार रजिस्ट्रियां पूर्ण हो चुकी हैं, जो कुल प्रस्तावित रजिस्ट्रियों का लगभग 25 प्रतिशत है। विकासखंड में करीब 20 हजार रजिस्ट्रियां किया जाना प्रस्तावित है। विश्वास है कि निर्धारित समय-सीमा में सभी रजिस्ट्रियों का कार्य पूर्ण कर हितग्राहियों को स्वामित्व अधिकार अभिलेख उपलब्ध करा दिए जाएंगे।

श्री पटेल ने इस जनकल्याणकारी योजना के लिए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को बधाई देते हुए प्रदेश सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही जिलेवासियों को धनतेरस और दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सभी के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!