थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, तेन्दूखेड़ा में अवैध पटाखा जप्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही
थाना तेन्दूखेड़ा पुलिस की कार्यवाही, तेन्दूखेड़ा में अवैध पटाखा जप्त, विस्फोटक अधिनियम के तहत की गयी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक दमोह श्री आनंद कलादगि (IPS) द्वारा अवैध विस्फोटक सामग्री के विरुद्ध कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया है इसी तारतम्य में दिनांक 01/11/2026 को पुलिस अधीक्षक महोदय, अति. पुलिस अधीक्षक दमोह के निर्देशन एवं एसडीओपी तेन्दूखेड़ा के मार्गदर्शन में निरीक्षक सरोज ठाकुर द्वारा मुखबिर सूचना के आधार वार्ड क्र. 09 तेन्दूखेड़ा मे दिनेश उर्फ कल्लू पाटकार पिता दीपचंद पाटकार उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 09 तेन्दूखेड़ा के कब्जे से विभिन्न किस्म के अवैध पटाखे कीमती 33550/- रुपये के जप्त किये गये।
आरोपी के विरुद्ध थाना तेन्दूखेड़ा जिला दमोह में अपराध क्र 432/2026 धारा 9 (ख) विस्फोटक अधिनियम 1884, 288 भान्यासं के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। नाम पता आरोपी – दिनेश उर्फ कल्लू पाटकार पिता दीपचंद पाटकार उम्र 40 साल निवासी वार्ड क्र. 09 तेन्दूखेड़ा
जप्त मशरुका – विभिन्न किस्म के पटाखा, फुलजड़ी कीमती करीब 33550/रु
सराहनीयकार्य – निरी. सरोज ठाकुर, प्र.आर. जगदीश शर्मा, प्र.आर. 771 राजकुमार रोहित, आर. 374 राममिलन घोषी


