मध्य प्रदेश
Trending

विकसित भारत युवा संसद 2027 के लिए दमोह जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित

विकसित भारत युवा संसद 2027 के लिए दमोह जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित

 

 विकसित भारत युवा संसद 2027 में सहभागिता के लिए मेरा युवा भारत, दमोह द्वारा जिले के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं। इस प्रतियोगिता के माध्यम से युवाओं को नेतृत्व क्षमता प्रदर्शित करने तथा राष्ट्रीय महत्व के विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत करने का अवसर मिलेगा।

            आवेदन की अंतिम तिथि 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। प्रतियोगिता तीन चरणों में आयोजित होगी। प्रथम चरण में 31 अक्टूबर से 10 नवंबर तक जिला स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसमें प्रतिभागियों को एक राष्ट्र, एक चुनाव विषय पर तीन मिनट का भाषण देना होगा। भाषण हिंदी, अंग्रेजी अथवा किसी आधिकारिक क्षेत्रीय भाषा में दिया जा सकेगा।

            जिला स्तर पर चयनित तीन श्रेष्ठ प्रतिभागी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। राज्य स्तर पर चयनित प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। राष्ट्रीय चरण का आयोजन 9 एवं 10 जनवरी 2027 को नई दिल्ली में प्रस्तावित है।

            इस पहल का उद्देश्य युवाओं में लोकतांत्रिक मूल्यों, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्र निर्माण के प्रति सहभागिता को प्रोत्साहित करना है। जिले के 18 से 25 वर्ष आयु वर्ग के युवा निर्धारित समय-सीमा में आवेदन कर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं। मेरा युवा भारत, दमोह ने युवाओं से अपील की है कि वे इस प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लें और विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!