
दमोह। ग्राम पिपरया टिकरी वन चौकी बंडी टेक वनपरिक्षेत्र दमोह के लोग इन दोनों जंगली सियार के आतंक से जमकर परेशान हैे। सीयारो का झुंड रात के समय गांव तथा आसपास के क्षेत्र में घूम कर पालतू पशुओं को निशाना बना रहा है वही कुछ लोगों को वह काट भी चुका है जिससे उनके अंदर संक्रमण फैलने की संभावना बनी हुई है। इस संदर्भ में बाबू सींग पिता हज्जी सींग लोधी उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पिपरया टिकरी वन चौकी बंडी टेक वनपरिक्षेत्र ने वन परिक्षेत्र अधिकारी एवं वन संरक्षण के नाम पर इक लिखित आवेदन देते हुए जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति दिलाने तथा जो लोग इनके शिकार हुए हैं उनका उचित इलाज करा कर मुआवजा दिलाए जाने की मांग की हैे। वन्य जीव द्वारा आवेदक के भाई एवं पालतू जानवरो को घायल किये जाने की जानकारी भी आवेदन में दी गई हैे। यह कि दिनांक 21/09/2026 को रात्रि करीब 11 बजे मुझे अपने घर में वनी सार में पालतू जानवरो भैसो की आवाज आयी जिसे देखने मै एवं मेरे भाई हाकम सींग पिता हज्जी सींग लोधी गये तो हम लोगो ने देखा कि जंगली 2-3 सियार ने पालतू जानवरो पर हमला कर घायल कर दिया था मैने चिल्लाया तो सियारो ने हम लोगो पर हमला कर दिया जिसमे हम लोग भागे मेरे भाई को गंभीर रूप से घायल कर दिया उक्त दिनांक को ग्राम के अन्य व्यक्तियो एवं पालतू जानवरो को भी जंगली जानवरो ने घायल किया हैं जिसमे साहब सींग पिता परम सींग को गंभीर चोट आयी थी जिसका इलाज चल रहा हैं, उक्त घटना से ग्रामीण अत्याधिक भयभीत है। वर्तमान में जंगली जानवरो का हमारे क्षेत्र में काफी आंतक हैं वह हमारे गावं में कृषि तथा जानवरो तथा ग्राम वासियों को कभी भी कोई गंभीर नुकसान पहुंचा सकते है। उक्त घटना में मेरे भाई एवं मेरे पालतू जानवरो (भैसो) को आयी चोटो के इलाज एवं क्षतिपूर्ति राशि विभाग द्वारा प्रदान किया जाना न्यायहित में हैं। उक्त घटना में मेरे भाई एवं मेरे पालतू जानवरो (भैसो) को आयी चोटो के इलाज एवं क्षतिपूर्ति राशि विभाग द्वारा प्रदान किये जाने का कष्ट करे।



