मध्य प्रदेश
Trending

झापन पुल अविलंव दुरूस्त किया जाये

झापन पुल अविलंव दुरूस्त किया जाये

दमोह। जनपद सदस्य प्रतिनिधि वीर सिंह के नेतृत्व में सैंकड़ो किसानों ग्रामीणजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर झापन पुल के अविलंव निर्माण को लेकर जिला कलेक्टर महोदय को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीण जनों ने कहा कि झापन पुल एक दो वर्षो से बुरी तरह झतिग्रस्त है इसके निर्माण को लेकर अब तक कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। पुल का एक बार टेंडर भी जारी हुआ था। जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। जिसका सबसे ज्यादा खामियाजा क्षेत्र के किसान भाईयो को भुगतना पड़़ रहा है। आवागमन में परेशानी के साथ साथ डीजल एवं कृषि संबंधी आवश्यकताओं लाने ले जाने में दिक्कतो का सामना करना पड़ रहा है। जिला प्रशासन से समस्त किसानो ने अनुरोध किया है कि यह कार्य प्राथमिकता से किया जाये। अन्यथा हम सब वही धरना को बाध्य होगे। इस अवसर पर करन सिंह, साहिब सिंह, नरेश सिंह, वीरेन्द्र सिंह, तिलक सिंह, रूपेश सिंह, शिवम सिंह, बन्टू सिंह, रत्नेश सिंह सहित अनेको ग्रामीण जनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!