E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

वंदना लोधी को मिली मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल, चेहरे पर दिखी खुशी वंदना नें प्रधानमंत्री के प्रति आभार जताया

जिले में आयोजित 76वें सामाजिक अधिकारिता शिविर एवं नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम के दौरान हितग्राहियों को आधुनिक सहायक उपकरण प्रदान किए गए। इस कार्यक्रम के अंतर्गत बांदकपुर क्षेत्र के खड़ेरा टोरिया निवासी वंदना लोधी को बैटरी चालित (मोटराइज्ड) ट्राइसाइकिल और सुरक्षा हेतु हेलमेट प्रदान किया गया।

            मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने पर अपनी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए वंदना लोधी ने बताया, पहले आवागमन में काफी असुविधा और कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। अब बैटरी चालित ट्राइसाइकिल मिलने से दैनिक जीवन और आवाजाही बेहद आसान हो जाएगी।

            वंदना ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिन के शुभ अवसर पर उपहार स्वरूप मिले इस साधन के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा यह उपकरण उनके जीवन में स्वतंत्रता और सुगमता लाएगा। उन्होंने प्रधानमंत्री जी को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं दीं और जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों का धन्यवाद व्यक्त किया।

            वर्तमान में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET) से प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रही वंदना लोधी ने बताया कि वह भविष्य में एक शिक्षिका (टीचर) बनकर बच्चों को पढ़ाना चाहती हैं। उन्होंने कहा बचपन से ही मेरा सपना रहा है कि मैं आगे बढ़कर तरक्की करूं और अपने माता-पिता का नाम रोशन करूं। शिक्षिका बनकर बच्चों के भविष्य को संवारना ही मेरी जीवन की मुख्य तमन्ना है।

            वंदना ने बताया पहले उन्हें आवागमन में काफी असुविधाओं का सामना करना पड़ता था, जिससे पढ़ाई के लिए आने-जाने में कठिनाई होती थी। अब मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल मिलने से उनकी राह आसान हो जाएगी और वे अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए और अधिक आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ सकेंगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!