वृद्धजन संस्कारों व सस्कृति की अमूल्य धरोहर प्रधान जिला न्यायाधीश अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर वृद्धाश्रम दमोह में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर सम्पन्न

म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार एवं प्रधान जिला न्यायाधीश/अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दमोह की उपस्थिति में विधिक जागरूकता सह स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय वृद्धा आश्रम दमोह में किया गया। शिविर में सिविल जज वरिष्ठ खण्ड / सचिव उषाकांता कृषाण, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला विधिक सहायता अधिकारी रजनीश चौरसिया, सिविल सर्जन डॉ. प्रहलाद पटैल, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. सुधा राय, डॉ. सुरेन्द्र विक्रम सींग, डॉ. आरिफ खान सहित मेडिकल स्टॉफ, वृद्धाश्रम प्रबंधक वीरेन्द्र असाटी सहित वृद्धजन उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश / अध्यक्ष सुभाष सोलंकी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा बताया कि आज का दिवस समाज में वरिष्ठ नागरिकों के योगदान, अधिकारों, सम्मान व गरिमापूर्ण जीवन के प्रति जागरूकता बढ़ाने का अवसर है वृद्धजन केवल एक उम्र के पढ़ाव पर पहुंचे व्यक्ति नहीं है बल्कि अपने अनुभव ज्ञान संस्कार व संस्कृति की अमूल्य धरोहर है भारतीय संस्कृति में सदैव बुजुर्गो का सम्मान रहा है। वृद्धजन हमे सस्कार देने पारिवारिक परम्पराओं को आगे बढ़ाने और कठिन परिस्थितियो में मार्गदर्शन देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है आपके जीवन का अनुभव आने वाली पीढीयों के लिये प्रेरणा व मार्गदर्शन भी प्रदान करता है। बदलते परिवेश में वृद्धजन अकेलेपन उपेक्षा आर्थिक व स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना कर रहे है ऐसे में उन्हें सम्मान, सुरक्षा, अपनापन एवं भावनात्मक सहयोग देना आवश्यक है। यदि आप वृद्धजन को किसी भी प्रकार की समस्या हो तो हमारे कार्यालय से सम्पर्क स्थापित कर सकते है। हम प्रयास करेंगे कि आपकी समस्याओं का निदान तत्काल हो।
शिविर में उपस्थित वृद्धजनों का प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा तिलक लगाकर पुष्पहारों से स्वागत किया गया आज के शिविर में उपस्थित 26 वृद्धजनों का स्वास्थ्य, नेत्र परीक्षण किया जाकर दवा वितरित की साथ ही 06 वृद्धजन को चश्में भी प्रदान किये गये। कार्यक्रम के अंत में वृद्धजन को फल वितरित किये गये।


