पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि के निर्देशन में हरदूटोला में कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 53 लीटर कच्ची शराब पकड़ी,रजपुरा थाना क्षेत्र में कार्यवाही
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगि के निर्देशन में हरदूटोला में कच्ची शराब के अड्डे पर पुलिस की बड़ी कार्यवाही, 53 लीटर कच्ची शराब पकड़ी,रजपुरा थाना क्षेत्र में कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक दमोह आनंद कलादगी के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदौरिया के मार्गदर्शन में जिले के रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला गॉंव में कच्ची शराब के अड्डों पर पुलिस ने बड़ी और प्रभावी कार्रवाई की है,हटा एसडीओपी कृष्णपाल सिंह के नेतृत्व मे पुलिस की टीमो ने यहां छापेमारी कार्यवाही के दौरान 53 लीटर कच्ची शराब बरामद करते हुए,415 किलोग्राम महुआ लहान नष्ट किया है।
हटा केपी सिंह के नेतृत्व में रजपुरा,मंगरोंन, पटेरा मडियादो सहित दमोह पुलिस की स्पेशल टीमों ने मौके पर पंहुचकर रविवार सुबह 4 बजे से कार्यवाही की। रजपुरा थाना क्षेत्र के हरदूटोला में अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करते हुए 05 अलग अलग प्रकरणों में 05 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के प्रकरण दर्ज किए गए।
कार्यवाही में डीएसपी शिव प्रसाद कंगाली,थाना प्रभारी रजपुरा शिवनारायण यादव,थाना प्रभारी मगरोन निरी वंदना गौर,निरी सविता रजक,निरी नेहा गोस्वामी, उप निरीक्षक मडियादो सरदार सिंह, सउनि सुन्दरलाल थाना हटा,सउनि तिलक सिंह पुलिस लाइन एवं स्टॉफ थाना हटा,मडियादो, रनेह, रजपुरा,कुम्हारी,पटेरा,गैसाबादस्टाफ पुलिस लाइन की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
——


