दमोह केयर फाउंडेशन द्वारा ”माटी गणेश-सिद्ध गणेश” प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया

दमोह। पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की शुद्धता एवं जनजागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से दमोह केयर फाउंडेशन द्वारा माटी गणेश-सिद्ध गणेश प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं, छात्र-छात्राओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए प्राकृतिक मिट्टी से भगवान गणेश की प्रतिमाएं तैयार कीं। कार्यक्रम में वरिष्ठ समाजसेवी श्री नर्मदा सिंह ठाकुर ने उपस्थित प्रतिभागियों को पर्यावरण-अनुकूल गणेश प्रतिमाओं के निर्माण एवं उनके महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमाएं जल स्रोतों को प्रदूषित नहीं करतीं तथा पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री सुशील नामदेव एवं विकासखंड समन्वयक ने अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए अधिक से अधिक लोगों को माटी गणेश बनाने तथा पर्यावरण हितैषी गणेश उत्सव मनाने का आह्वान किया। प्रशिक्षण के दौरान महिलाओं एवं छात्र-छात्राओं ने स्वयं मिट्टी से गणेश प्रतिमाएं बनाकर अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों को प्रतिमा निर्माण की विभिन्न तकनीकों का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम के दूसरे चरण में प्रशिक्षित विद्यार्थीओ एवं अभिवावकों की गणेश भगवान की मूर्ति निर्माण प्रतियोगिता आयोजित की गई जिसमें विद्यार्थियों एवं अभिवावकों को ने प्रथम द्वितीय तृतीय एवं सांत्वना पुरस्कार प्राप्त किया पर्यावरण को सुरक्षित रखने एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने पर्यावरण संरक्षण, जल स्रोतों की स्वच्छता बनाए रखने तथा माटी गणेश-सिद्ध गणेश अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार की शिक्षिका प्राचार्य नेहा (प्रतिभा)सिंह सहयोगी गोपाल पटेल जी उपस्थित रहे । कार्यक्रम का संचालन गोपाल पटेल ने किया । आभार सुश्री शिक्षिका स्नेहा पटेल ने किया ।

