Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

गायत्री शक्तिपीठ छतरपुर में उपजोन टीकमगढ़ अंतर्गत 6 जिलों की संगठन गोष्ठी संपन्न हुई

दमोह। गायत्री शक्तिपीठ छतरपुर में आज उपजोन टीकमगढ़ अंतर्गत 6 जिलों की संगठन गोष्ठी संपन्न हुई स्वागत उद्बोधन के क्रम में उपजोन समन्वयक दिलीप कटारे जी ने संगठन की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात सहायक जोनल समन्वयक प्रभाकांत तिवारी ने परम वंदनीया माताजी के जन्म शताब्दी वर्ष पर कार्यकर्ताओं की भूमिका एवं अपने दायित्वों का बोध कराया आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रकट की दिनेश देशमुख प्रांतीय शिक्षण प्रशिक्षण प्रभारी ने संगठन की रीति नीति एवं कार्यकर्ताओं को संगठन में कैसे कार्य करना है उनके रीति नीति क्या हो उनका अनुशासन क्या हो इस पर प्रकाश डाला इसके बाद उपजोन टीकमगढ़ के 6 जिलों टीकमगढ़, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, निवाड़ी से आए हुए संगठन के डेढ़ सौ नैष्ठिक दायित्व धारी परिजनों का सहभोज हुआ उसके बाद त्रैमासिक कार्यों का प्रतिवेदन प्रत्येक जिले के जिला समन्वयक के माध्यम से प्रस्तुत किया गया अंत में शांतिकुंज प्रतिनिधि सहायक जोन समन्वयक प्रभाकांत तिवारी द्वारा जन्म शताब्दी की आगामी कार्य योजना पर विस्तृत प्रकाश डालते हुए विदाई संदेश दिया गया, कर्तव्य बोध कराया गया अंत में शक्तिपीठ के मुख्य ट्रस्टी बृजेश त्रिपाठी द्वारा आभार व्यक्त किया गया कार्यक्रम का मंच संचालन सहायक उपजोन समन्वयक श्री राम कृपाल राय द्वारा किया गया, कार्यक्रम में भोजनालय की व्यवस्था भोले शंकर पाटकर, विनीत असाटी, सोनू ने की इसी कार्यक्रम में प्रवीण राय द्वारा गायत्री शक्तिपीठ की वेबसाइट का निर्माण किया गया था इसका लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में सभी संरक्षक, ट्रस्टीगण, युवा प्रकोष्ठ कार्यकर्ता, महिला मंडल की सभी बहने, एवं सभी सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी रही बैठक में जिला समन्वयक डी पी बोहरे गायत्री परिवार दमोह, हरि नारायण चौकिया जिला सह समन्वयक, प्रद्युम्न सिंह तहसील समन्वयक दमोह, रुप सिंह राजपूत तहसील समन्वयक हटा, लक्ष्मण विश्वकर्मा तहसील समन्वयक पटेरा, शंकर लाल पटेल पथरिया, ईश्वर प्रसाद चौरसिया, लक्ष्मण विश्वकर्मा(बस्सू) खङैरी, बब्लू ठाकुर दमोह से इनके साथ करीब 30 परिजनों की उपस्थिति रही।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!