Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

50 फीट ऊंचे तिरंगे के साथ लघु व्यापारी संघ ने मनाया आजादी का पर्व, बेटी ने किया ध्वजारोहण

दमोह। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शनिवार को पूरे देश के साथ दमोह में भी जगह-जगह राष्ट्रीय ध्वज फहराकर आजादी का पर्व उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। इसी क्रम में मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के 12बे स्थापना दिवस के अबसर पर शिवाजी पार्क टॉकीज चौराहा पर भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां 50 फीट ऊंचे खंभे पर विशाल राष्ट्रीय ध्वज फहराया गयज्ञं कार्यक्रम की खास बात यह रही कि प्रधानमंत्री के ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ संदेश को सार्थक करते हुए नारी सशक्तिकरण की मिसाल पेश की गई। मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर की बेटी सिद्धि पाराशर ने ध्वजारोहण कर देश के प्रति सम्मान और बेटियों की भागीदारी का संदेश दिया। ध्वजारोहण के बाद उपस्थित लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले वीर शहीदों को नमन किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लघु व्यापारी संघ के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे और सभी ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कोमल रैकवार बने दमोह नगर अध्यक्ष
इसी अवसर पर मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेंद्र जैन की अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष तनुज पाराशर ने कोमल रैकवार को मध्य प्रदेश लघु व्यापारी संघ का दमोह नगर अध्यक्ष नियुक्त करने की घोषणा की। कोमल रैकवार को नगर अध्यक्ष बनाए जाने पर संघ के सदस्यों एवं उपस्थित व्यापारियों ने उनका स्वागत करते हुए बधाई और शुभकामनाएं दीं। नवनियुक्त नगर अध्यक्ष कोमल रैकवार ने कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे। वे लघु व्यापारी संघ के सदस्यों से निरंतर संपर्क कर संगठन को मजबूत बनाने के साथ ही व्यापारियों के हितों के लिए कार्य करेंगे और उनकी समस्याओं को उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों को स्वल्पाहार कराया गया। पूरे आयोजन में देशभक्ति, सामाजिक एकता और व्यापारी संगठन को मजबूत करने का संदेश देखने को मिला।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!