मध्यप्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ ने 8 सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री एवं प्रमुख सचिव के नाम कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। लघु वेतन कर्मचारी संघ के प्रांतीय आवाहन पर प्रदेश व्यापी आंदोलन के चरण में जिला इकाई दमोह ने भी चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की 8 सूत्रीय मांगे को लेकर कलेक्ट कार्यालय पहुंचकर कलेक्टर दमोह के माध्यम से मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन भोपाल एवं प्रमुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन भोपाल के नाम से ज्ञापन सौंप कर अपनी मांगों को अभिलंब पूर्ण करने का अनुरोध किया है मांगों में प्रमुख रूप से चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को ई-उपस्थिति से छूट प्रदान किए जाने का अनुरोध किया है क्योंकि कई चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी एंड्राइड मोबाइल फोन उपयोग नहीं करते हैं कीपैड मोबाइल उपयोग करने से ई-उपस्थिति लगाना संभव नहीं है एवं अंशकालीन कर्मचारी सफाई कर्मचारी शिक्षा विभाग में लगे लगभग 15-20 सालों से कार्य कर रहे मात्र 3000 रुपए मानदेय दिया जाता है छात्रावासों में अंशकालीन कर्मचारियों चौकीदार रसोईया कर्मचारियों को को 5000 दिए जाते हैं अंशकालीन कर्मचारियों को पूर्णकालिक मानते हुए स्थाई कर्मी का दर्जा दिया जाए। आकस्मिक कार्यभारित सेवा के कर्मचारियों को 30 दिन की अर्जित अवकाश की पात्रता का भी अनुरोध किया है स्थाई कर्मचारियों को सातवे वेतन मान का लाभ देने का भी उल्लेख किया है एवं प्रदेश में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, कोटवार, आशा, उषा, सहयोगी, मध्यान भोजन, रसोईया, साझा चूल्हा, रसोइया की वेतन कम से कम 30000 की जावें एवं प्रमुख मांगों में से वर्तमान में चतुर्थ श्रेणी के पद जैसे भ्रत्य, चौकीदार एवं कार्यालय परिचालक की पदोन्नति हेतु सहायक ग्रेड 3 के पद पर करने के लिए सीपीसीटी से छूट प्रदान करने का भी अनुरोध किया हैं। ज्ञापन सौंपने में मुख्य रूप से लघु वेतन कर्मचारी संघ के जिला अध्यक्ष प्रमोद अहिरवार अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा संरक्षक श्रीमान राकेश सिंह हजारी अधिकारी कर्मचारी सहयोग मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री सत्यनारायण तिवारी राज्य कर्मचारी संघ अध्यक्ष सुरेंद्र राय कर्मचारी संघ विवेक दुबे स्थाई कर्मी अध्यक्ष बबलू ठाकुर, संरक्षक शेख हनीफ खान, कार्यवाहक अध्यक्ष मनोज चौवै, उप संरक्षक धरमदास रोहित, जिला सचिव अभिषेक सिंह राजपूत, सचिव सदन कटारया, कोषाध्यक्ष शैलेंद्र अहिरवार, कोषाध्यक्ष जयंत गांगरा, उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति, कलेक्ट्रेट विभाग अध्यक्ष अमित तिवारी, शिक्षा विभाग अध्यक्ष मुन्नालाल, अंशकालीन प्रकोष्ठ अध्यक्ष भरत सेन सह, सचिव राजकुमार अहिरवार, उत्तम आठया, बीडी नामदेव, दामोदर प्रेम अहिरवार, अरविंद अहिरवार, अमित अहिरवार, रफीक खान, इमाम खान, देवी दीन, मुरारी लाल एवं चतुर्थ श्रेणी के सैकड़ो कर्मचारी साथी उपस्थित रहें समय सीमा में मांग पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की भी बात कही।


