Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मूंग खरीदी में किसानों की सुविधा के लिए 15 केंद्र संचालित, व्यापारियों के स्टॉक का होगा भौतिक सत्यापन- कलेक्टर श्री यादव 20 अगस्त तक बिना एसडीएम अनुमति मूंग स्टॉक बाहर निकालने पर रोक, अनियमितता पर 5 के विरुद्ध एफआईआर और 2 समिति प्रबंधक हटाए गए

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने किसानों की सुविधा और मूंग खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए जिले में मूंग खरीदी केंद्रों की संख्या बढ़ाकर 15 कर दी है। पहले संचालित केंद्रों में तीन नए केंद्र बढ़ाए गए हैं, ताकि किसानों को अपनी उपज बेचने के लिए अनावश्यक इंतजार न करना पड़े और उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा मंडी में व्यापारी खुले में नीलामी के माध्यम से मूंग की खरीदी करते हैं। कई बार ऐसी शिकायतें प्राप्त होती हैं कि व्यापारियों द्वारा खरीदे गए मूंग के स्टॉक को किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों पर बेचकर अनुचित लाभ लेने का प्रयास किया जाता है। इस प्रकार की संभावनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए 16 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी मूंग खरीदी करने वाले व्यापारियों के स्टॉक का भौतिक सत्यापन करेंगे।

            उन्होंने कहा मूंग खरीदी की प्रक्रिया पूर्ण होने तक अर्थात 20 अगस्त तक, व्यापारियों द्वारा खरीदे गए मूंग के स्टॉक को संबंधित गोदाम में ही रखना होगा। एसडीएम की अनुमति के बिना स्टॉक को बाहर निकालने पर रोक लगा दी गई है। इसका उद्देश्य मूंग के स्टॉक के रीसायकल होने तथा व्यापारियों की मूंग किसानों के नाम पर उपार्जन केंद्रों में दर्ज कराए जाने की किसी भी संभावना को समाप्त करना है।

15 केंद्रों पर राजस्व और कृषि अधिकारियों की तैनाती

            कलेक्टर ने कहा जिले के सभी 15 मूंग खरीदी केंद्रों पर एक राजस्व अधिकारी एवं एक कृषि विभाग के अधिकारी की ड्यूटी लगाई गई है। अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो, खरीदी प्रक्रिया में किसी प्रकार की अनियमितता न हो तथा गलत या नॉन-FAQ गुणवत्ता की उपज की खरीदी न की जाए।

लापरवाही पर सख्त कार्रवाई

            कलेक्टर ने कहा कि सर्वेयर, समिति प्रबंधक अथवा केंद्र प्रभारी द्वारा लापरवाही किए जाने की शिकायतों पर प्रशासन द्वारा जाँच कराई गई। जाँच के आधार पर 5 व्यक्तियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई गई है, जबकि 2 समिति प्रबंधकों को उनके पद से हटा दिया गया है। उन्होंने कहा खरीदी प्रक्रिया में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

किसानों से शिकायत मिलने पर तत्काल सूचना देने की अपील

            कलेक्टर श्री यादव ने जिले के सभी किसान भाइयों से अपील की, यदि कोई व्यक्ति उनसे किसी भी प्रकार की अनुचित अपेक्षा करता है या मूंग खरीदी के दौरान किसी प्रकार की अनियमितता अथवा परेशानी सामने आती है, तो इसकी सूचना प्रशासन को तत्काल दें।

             उन्होने कहा किसान फेसबुक पेज पर कमेंट के माध्यम से अथवा कंट्रोल रूम नंबर 07812-314329 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। उन्होंने अपील की, फेसबुक पर शिकायत करते समय किसान अपना मोबाइल नंबर अवश्य दर्ज करें, ताकि प्रशासन को समस्या के निराकरण में सुविधा हो और संबंधित किसान से संपर्क कर तत्काल कार्रवाई की जा सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!