Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

मडियादो में संयुक्त स्वास्थ्य शिविर गर्भवती महिलाओं और कम बजन के बच्चो की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण हुआ

 हटा सिविल अस्पताल प्रबंधन और महिला बाल विकास द्वारा संयुक्त रूप से मडियादो के उपतहसील भवन में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया,शिविर में गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओ सहित विशेष आवश्यकता वाले और कम वजन के बच्चों की स्क्रीनिंग, स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक उपचार, दवाएं, परामर्श दिया गया।

            शिविर में स्त्री रोग विशेषज्ञ के द्वारा हाई रिस्क और गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं मेडीकल ऑफिसर द्वारा कम बजन के बच्चों की स्क्रीनिंग स्वास्थ्य परीक्षण किया,शिविर में मड़ियादो प्राथमिक स्वास्थ्य अंतर्गत आने वाले   कई गांव के लोग लाभान्वित हुए, यह शिविर स्वास्थ्य और महिला बाल विकास विभाग द्वारा संयुक्त रूप से लगाया गया, जिसमें हटा ब्लाक के आदिवासी अंचल मडियादो से शुरुआत की गई।

            अनुविभागीय अधिकारी हटा राकेश मरकाम ने ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. उमाशंकर पटेल परियोजनाअधिकारी शिवराय के साथ स्वास्थ्य शिविर का जायजा लिया और कर्मचारियों को बेहतर सेवाएं देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य शिविर में स्वास्थ्य अमले द्वारा अलग-अलग स्टॉल लगाकर पंजीयन, जांच, दवाएं वितरण की गई।

            महिला बाल विकास विभाग द्वारा पोषण प्रदर्शनी लगाई गई। जिसमें आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने महिलाओं, बच्चो और परिजनों को खान-पान बेहतर पोषण और विटामिन, आयरन पोषक तत्वों से भरपूर भोजन की जानकारियां दी। शिविर में आए बच्चो और महिलाओं को फल, खिचड़ी और पोषण सामग्री का भी निःशुल्क वितरण अधिकारियों द्वारा किया गया।

            स्वास्थ्य विभाग से स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. भूमिजा राजपूत, सुषमा बॉम्बरे, डॉ. भावना जैन, फरर्जीना बी, संगीता पटेल, अनीता गौतम, फार्मासिस्ट श्रीराम गोश्वामी, पर्यवेक्षक मिनी अर्पिता नाथन, राहुल खरे, बीसीएम देवेंद्र ठाकुर, संस्कार गुप्ता आदि अमला मौजूद रहा। शिविर की सफलता में आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का विशेष योगदान रहा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!