Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा एसडीएम हटा के मार्गदर्शन में हटा नगर स्थित दुग्ध शीत केंद्रों दूध डेयरी का किया गया औचक निरीक्षण गाय भैंस मिश्रित दूध के लिए गए नमूने, खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे गए नमूनें मैजिक बॉक्स से परखी गई दूध की गुणवत्ता,दूध डेयरी में संग्रहित 35 लीटर दूषित दूध का किया गया विनष्टीकरण

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव के निर्देशो के तहत् एसडीएम हटा राकेश मरकाम के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा हटा नगर स्थित दुग्ध शीत केंद्रों एवं दूध डेयरी का औचक निरीक्षण किया गया।

            हटा नगर में पटेरा रोड, सिविल कोर्ट के पास स्थित सरहद डेयरी एवं दुग्ध शीत केंद्र का निरीक्षण किया गया। परिसर में बीएमसी में संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए। मौके पर सरहद डेयरी संचालक को पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट, एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट फास्टैक ट्रेनिंग सर्टिफिकेट बनवाने हेतु निर्देशित किया गया। इसी तरह लाल टेक, उप जेल हटा के पास, बटियागढ़ रोड स्थित बुंदेलखंड दुग्ध सहकारी संघ मर्यादित सांची दुग्ध शीत केंद्र का निरीक्षण किया गया। परिसर में बीएमसी में संग्रहित गाय भैंस मिश्रित दूध के नमूने जांच हेतु लिए गए।

            परिसर में निरीक्षण के दौरान 35 लीटर दूषित दूध संग्रहित पाए जाने पर मौके पर विनष्टीकरण किया गया। मौके पर दुग्ध शीत केंद्र संचालक को कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट बनवाने एवं परिसर में फूड हाइजीन स्तर अच्छा रखने हेतु निर्देशित किया गया। मौके पर मैजिक बॉक्स की सहायता से दूध की गुणवत्ता की ऑन द स्पॉट जांच की गई। इन दूध के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!