E-Paperमध्य प्रदेश
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नियुक्त
जिले में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के प्रभावी संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने ग्रामीण और नगरीय क्षेत्रों हेतु नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की है।
जारी आदेश के अनुसार, संपूर्ण ग्रामीण क्षेत्र में अभियान के संचालन एवं क्रियान्वयन के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत दमोह प्रवीण फुलपगारे को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। वहीं, संपूर्ण नगरीय क्षेत्र में अभियान के संचालन की जिम्मेदारी परियोजना अधिकारी, शहरी विकास कपिल खरे को सौंपी गई है।



