Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

व्ही.एच.एस.एन.डी. सत्र पर पहुंच कर परखीं स्वास्थ्य सेवाएं दस्तक अभियान के तहत शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने के निर्देश

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीता चटर्जी ने ग्राम खैरी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर पॉलर और शहरी क्षेत्र शोभानगर में आयोजित ’ग्राम स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं पोषण दिवस’ पर मातृ एवं शिशु देखभाल से जुड़ी सेवाओं का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने एएनएम को मौसमी बीमारियों पर नजर बनाएं रखने, लाभार्थियों को दी गई सेवाओं का डिजिटल रिकॉर्ड अद्यतन करने और क्षेत्र में गृह भ्रमण कर दस्तक अभियान के तहत चिन्हित शत-प्रतिशत बच्चों को कवर करने निर्देश दिए।

आयुष्मान आरोग्य मंदिर उमरी के ग्राम खैरी सत्र दौरान डॉ. चटर्जी ने पाया कि संक्रमण से बचाव में बेहद अहम विटामिन ए का घोल बच्चों को पिलाया जा रहा था। साथ ही दस्त से बचाव में कारगर ओआरएस पैकेट देकर इसके इस्तेमाल के संबंध में आवश्यक समझाईश दी जा रही थी। उन्होने मौके पर पाया कि लाभार्थियों की तैयार सूची में से 10 बच्चों को विटामिन ए घोल पिलाया जा चुका था। सत्र दौरान प्रसव पूर्व जांच हेतु गर्भवती महिलाएं एवं बच्चों के नियमित टीकाकरण हेतु हितग्राही सत्र स्थल पर मौजूद रहे।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!