Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दमोह नगर में बरसते पानी में हुई पूज्य आर्यिका संघ की भव्य मंगल अगवानी

दमोह। नगर के श्री पारसनाथ दिगंबर जैन नन्हें मंदिर जी मे इस वर्ष आचार्य श्री विद्यासागर जी एवं आचार्य श्री समय सागर जी महाराज की शिष्या आर्यिका रत्न चिंतन मति माताजी का संघ सहित चातुर्मास होने जा रहा है। पवई से कुंडलपुर होते हुए पूज्य माताजी के पद विहार करते हुए दमोह नगर में भव्य मंगल प्रवेश पर सकल जैन समाज के द्वारा भव्य मंगल आगवानी की गई। दमोह नगर के धरमपुरा नाके पर सोमवार सुबह भक्ति मय उल्लास के साथ बरसते पानी में सकल जैन समाज के द्वारा पूज्य आर्यिका रत्न चिंतन मति माता जी की धूमधाम के साथ अगवानी करते हुए नगर प्रवेश कराया गया। इस अवसर पर विशाल शोभा यात्रा जुलूस के साथ माताजी की अगवानी हेतु बालिका महिला मंडलों के साथ युवा वर्ग में उत्साह का विशेष माहौल देखने को मिला। बैंड बाजा ढोल नगाड़ों की धुन पर आचार्य श्री के चित्र से सुशोभित अश्व रथ सबसे आगे चल रहा था। इसके पीछे धर्म ध्वजा लिए युवा वर्ग तथा वरिष्ठ जन चल रहे थे। इसके पीछे महिला मंडल और बालिका मंडल माताजी के कदम से कदम मिलाकर अहिंसा परमो धर्म तथा आचार्य श्री के जयकारे लगाते हुए चल रहा था। विशाल धर्म शोभायात्रा धर्मपुरा नाके से बडापुरा गढ़ी मोहल्ला पुराना थाना टॉकीज तिराहा सर्राफा घंटाघर होते हुए नया बाजार पलंदी मंदिर धगट चैराहा जैन धर्मशाला चैधरी मंदिर होते हुए नन्हे मंदिर पहुंची। रास्ते में जगह-जगह रंगोली सजाकर आरती उतार कर माता जी की अगवानी कर सभी ने आशीर्वाद लिया। नगर के विभिन्न जैन मंदिरों के महिला और  बालिका मंडल मंगल कलश लेकर भजन आदि के साथ अति उत्साह के साथ अगवानी में शामिल हुए। वही नवकार आदर्श महिला मंडल नन्हे मंदिर श्री दिगंबर जैन चैधरी मंदिर श्री पारसनाथ दिगंबर जैन बड़ा मंदिर  शिवनगर कॉलोनी महिला मंडल प्रतिभा मंडल मंदिर नसिया मंदिर की महिला मंडल टंडन बगीचा महिला मंडल आदि अन्य सभी महिला मंडलों द्वारा बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेकर अगवानी को सफल एवं ऐतिहासिक  बनाया गया। इस अवसर पर सकल दिगंबर जैन समाज की ओर से अरविंद इटोरिया, पदम जैन खली, महेश दिगंबर, मनोज जैन मीनू, नवीन निराला, राजकुमार रानू ,सौरभ लहरी, शैलेंद्र मयूर, शैलेंद्र बजाज, चक्रेश सराफ, जितेंद्र जीतू, पंकज मुंशी, जीतू मलैया, संजय सराफ, अमरदीप लालू, राजेश हिनोती, मनीष बजाज, आनंद लैब, राजेंद्र लाट साब, रानू मंगलम, विनय भैया, आयुष जैन सहित बड़ी संख्या में युवाओं तथा वरिष्ठ जनों की मौजूदगी रही।
भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक मनाया
आर्यिका संघ ने दिगंबर जैन नन्हे मंदिर में मंगल प्रवेश के साथ सर्वप्रथम मूलनायक भगवान पारसनाथ और उनके विशाल समोशरण के दर्शन किए। तत्पश्चात माताजी के मुखारविंद से शांति धारा संपन्न हुई। शांति धारा का सौभाग्य महेश दिगंबर, राजेंद्र अटल एवं नवीन निराला परिवार को प्राप्त हुआ। शास्त्र भेंट करने का सौभाग्य संजय अहिंसा चक्रेश सराफ परिवार को प्राप्त हुआ। तत्पश्चात् भगवान नेमिनाथ का मोक्ष कल्याणक महोत्सव मनाते हुए निर्वाण लाडू समर्पित किया गया। इस अवसर पर माता जी के मंगल प्रवचनों का लाभ भी सभी को प्राप्त हुआ। प्रथम दिवस पूज्य चिंतामणि माता जी का पड़गहन करके आहार कराने का सौभाग्य बड़कुल परिवार को प्राप्त हुआ। मंगलवार को जैन समाज का प्रतिनिधिमंडल भोपाल पहुंचकर पूज्य आचार्य समय सागर जी महाराज को श्रीफल भेंट करके माताजी के मंगल चातुर्मास हेतु स्वीकृति प्रदान करने निवेदन करेगा।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!