हटा नाका शराब दुकान को नियम विरूद्ध तरीके से बाईपास तिगड्डा पर स्थानांतरण पर आपत्ति जताई, कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा

दमोह। समस्त ग्रामवासियों ने जनसुनवाई में आवेदन सौंपते हुए बताया कि वर्तमान में हटा नाका शराब दुकान जिसके ठेकेदार संजीत राय हैं आशीष तिवारी जी की दुकान में संचालित है आवेदकगण को जानकारी मिली है कि उक्त दुकान संस्कार धर्मकांटा के सामने मिलन सोनी की दुकान में ट्रांसफर कर रहे हैं जिस पर आवेदकगण को निम्नलिखित आपत्तियां हैं जिस स्थान पर शराब दुकान प्रस्तावित की जा रही है वह नेशनल हाईवे (एन.एच. 34) से लगा हुआ है। नियमों के अनुसार शराब दुकान नेशनल हाईवे से 220 मीटर दूर होना चाहिए। प्रस्तावित दुकान का स्थल बायपास तिराहा इस स्थान पर बहुतायत से वाहन आते जाते हैं। शराब दुकान खुलने से वहां भीड़ इकट्ठी होगी जिससे दुर्घटना की संभावनाएं बढ़ जाएगी। उक्त शराब दुकान की बड़ी देवी मंदिर के सामने से देहात थाना हटा रोड तरफ स्वीकृत की गई जबकि दुकान का छतरपुर बटियागढ़ रोड पर हैं। प्रस्तावित स्थल दशहरे के समय दुर्गा जी की प्रतिमा स्थापित की जाती है यदि दुकान उक्त स्थान पर रहती है तो लोगों को परेशानी होगी। प्रस्तावित दुकान का स्थल आबादी वाला क्षेत्र खुलने से उक्त क्षेत्र में शांति भंग होने की संभावना है। उक्त स्थिति में हटा नाका शराब दुकान को हटा रोड पर ही रहने दिया जाना उचित है। आवेदन सौंपते हुए मांग की है कि हटा नाका शराब दुकान लाइसेंसी संजीत राय को बाईपास तिगड्डा संस्कार धर्मकांटा पर दुकान स्थापित करने पर रोक लगाई जाएं। ज्ञापन सौंपने वालों में आदि ग्राम वासियों की उपस्थिति रही जिसमें भगवत्, कंछेदी पटेल, हरपाल सिंह, सौरभ अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल, लच्छी पटेल, गनेश पटैल, रजनी चौबे, ज्योति चौबे, नरेन्द्र चौबे राम मनोहर चौबे, द्रोपती पटेल, पान बाई, ऋषिता लोधी, राजेंद्र लोधी, अखलेश चौबे, राजेन्द्र सेन आदि उपस्थित रहे।

