Welcome to अक्ष भारत   Click to listen highlighted text! Welcome to अक्ष भारत
E-Paperमध्य प्रदेश
Trending

दोनों भवनों का कार्य शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र समय पर प्रारंभ हो सके- कलेक्टर श्री यादव कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं सांदीपनि विद्यालय का किया निरीक्षण जून अंत तक भवन हैंडओवर करने के निर्देश, गुणवत्ता से समझौता नहीं

 कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने आज निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज एवं सांदीपनि विद्यालय का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने संबंधित एजेंसियों को निर्देश दिए कि दोनों भवनों का कार्य शासन के निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्ता के साथ समय-सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आगामी शैक्षणिक सत्र समय पर प्रारंभ हो सके।

            कलेक्टर श्री यादव ने कहा कि निर्माण कार्य में उपयोग होने वाली सामग्री उच्च गुणवत्ता की होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कई बार भवन निर्माण के बाद विभागों को हैंडओवर तो कर दिया जाता है, लेकिन गुणवत्ता में कमी होने पर शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभागों को बाद में रखरखाव और मरम्मत के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कलेक्टर श्री यादव ने निरीक्षण के दौरान जहां-जहां कमियां पाई, वहां संबंधित एजेंसियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जून माह के अंत तक दोनों भवन संबंधित विभागों को हैंडओवर करने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

            कलेक्टर ने कहा कि सांदीपनि विद्यालय के माध्यम से बच्चों को उत्कृष्ट शैक्षणिक वातावरण और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। जिसका उद्देश्य है कि नए शैक्षणिक सत्र से पहले भवन विभाग को मिल जाए, ताकि कक्षाएं समय पर प्रारंभ हो सकें और छात्र-छात्राओं को बेहतर सुविधाओं का लाभ मिल सके। कलेक्टर ने कहा कि एजेंसी द्वारा आश्वस्त किया गया है कि एक ब्लॉक के लगभग 27 कक्षाओं को शीघ्र विभाग को हैंडओवर कर दिया जाएगा तथा शेष भवन जुलाई माह तक पूर्ण कर सौंप दिया जाएगा।

            निरीक्षण के दौरान मेडिकल कॉलेज निर्माण कार्य की वास्तविक स्थिति, लंबित कार्यों एवं गुणवत्ता की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि समीक्षा बैठकों में एजेंसी द्वारा जून माह में मेडिकल कॉलेज पूर्ण करने का आश्वासन दिया गया था। इसी के मद्देनज़र यह देखा गया कि कार्य निर्धारित समय में पूर्ण हो पाएगा या नहीं तथा निर्माण कार्य शासन के मानकों के अनुरूप किया जा रहा है या नहीं। उन्होंने लंबित कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि मेडिकल कॉलेज का सत्र समय पर प्रारंभ होना आवश्यक है, ताकि क्षेत्र के विद्यार्थियों को इसका लाभ मिल सके।

अक्ष भारत

अक्षय भारत के सम्माननीय पाठकों को प्रियदर्शन जैन की तरफ से सदर नमन यह न्यूज़ प्लेटफार्म सामाजिक,राजनीति, खेल, धार्मिक, व्यापार,चिकित्सा एवं स्वास्थ्य, राजनीति से जुड़ी खबरों को आम जन तक निष्पक्ष एवं पारदर्शिता के साथ पहुंचने में पिछले कई वर्षों से लगातार बिना रुके अपनी सेवाएं देते आ रहे हैं खबरों एवं विज्ञापनों हेतु संपर्क करने के लिए आप हमारी ईमेल आईडी एवं व्हाट्सएप नंबर पर भी संपर्क कर सकते हैं एडिटर - प्रियदर्शन जैन Email.apsaragroup24x7.in WhatsApp.9826674474,9425474474

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Click to listen highlighted text!