पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने 02 प्रकरण में 04 हजार रूपये का किया ईनाम घोषित
पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगी ने दमोह जिले अंतर्गत थाना कोतवाली एवं थाना बटियागढ़ के 02 प्रकरण में 04 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है ।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने प्रकरणों की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुये जिले के थाना कोतवाली के अपराध क्रमांक 300/2026 धारा 108,3 (5) भा.न्या.सं. के तहत अरोपी राज ऊर्फ बज्जू कुचबदिया, आरोपी रघुनाथ कुचबंदिया एवं सुशीला कुचबंदिया निवासी दाल मिल के पीछे जबलपुर नाका दमोह पर 01-01 हजार रूपये के मान से 03 हजार रूपये एवं थाना बटियागढ़ के अपराध क्रमांक 314/2025 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अरोपी राजू पिता रामसींग राजपूत उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम बूढ़ा हटा जिला दमोह पर 01 हजार रूपये का इनाम घोषित किया है।
पुलिस अधीक्षक श्री कलादगी ने जानकारी दी है कि उक्त प्रकरणों में जो कोई व्यक्ति/कर्मचारी/अधिकारी आरोपियों को गिरफ्तार करेगा या ऐसी उपयुक्त सूचना देगा जिससे फरार आरोपियों की गिरफ्तारी संभव हो सके, ऐसे व्यक्ति को नकद पुरूस्कार से पुरूस्कृत किया जायेगा। उक्त ईनाम प्रदान करने के संबंध में पुलिस अधीक्षक का निर्णय अंतिम मान्य होगा।



