राज्यमंत्री श्री पटेल ने मलेशिया से पदक जीतकर दमोह पँहुची छात्रा नियती दीक्षित का किया सम्मान

मलेशिया में आयोजित इंटरनेशनल करांटे चेम्पियनशिप 2026 में 14 वर्ष आयु श्रेणी में भाग लेकर पदक जीतने वाली दमोह के सकोर गांव की बेटी नियती दीक्षित का प्रदेश के पशुपालन और एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने सम्मान किया। दमोह के जटाशंकर स्थित कार्यालय में राज्यमंत्री लखन पटेल ने छात्रा नियती दीक्षित से भेंट की और उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर शुभकामनाएं दी।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा नियती की यह उपलब्धि उनकी मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है। बिटिया ने सिद्ध कर दिया कि संकल्प और परिश्रम से बेटियां हर क्षेत्र में सर्वोच्च शिखर छू सकती हैं।
राज्यमंत्री लखन पटेल ने कहा मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश सरकार खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने एवं बेटियों के सशक्तिकरण हेतु निरंतर कार्यरत है। नियती जैसी प्रतिभाएं मध्यप्रदेश की पहचान हैं। उन्होंने बिटिया के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर प्रगति की कामना की।



