
दमोह। भीषण गर्मी और तेज धूप से राहत दिलाने के उद्देश्य से सामाजिक संस्था लीनेश क्लब द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत दिहाड़ी मज़दूरों को कूलिंग किट वितरित की गई। संस्था के इस सेवा अभियान के तहत मज़दूरों को पानी की बोतल, तौलिया, ग्लूकोज़, छाता, टोपी, व्त्ै पाउडर, मठा एवं सत्तू जैसी आवश्यक सामग्री प्रदान की गई, ताकि वे गर्मी के प्रभाव से सुरक्षित रह सकें। कार्यक्रम के दौरान क्लब की अध्यक्ष रजनी खरे ने कहा कि भीषण गर्मी में सबसे अधिक परेशानी उन दिहाड़ी मज़दूरों को होती है, जो पूरे दिन कड़ी धूप में मेहनत करते हैं। ऐसे में उनका स्वास्थ्य सुरक्षित रखना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों की सहायता हेतु इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे। प्रोजेक्ट डायरेक्टर सारिका टंडन ने कहा, भीषण गर्मी में मज़दूरों को राहत देना केवल सेवा नहीं, बल्कि मानवता का सच्चा धर्म है।” लीनेश सचिव ज्योति चिले ने कहा, जो लोग तपती धूप में मेहनत करते हैं, उन्हें सम्मान और सुरक्षा देना समाज का कर्तव्य है कोषाध्यक्ष माया यादव ने कहा “सेवा का सबसे सुंदर रूप वही है, जो ज़रूरत के समय किसी के चेहरे पर मुस्कान ले आए।”मज़दूरों ने संस्था के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।इस अवसर पर रोज़ी बग्गा, स्मृति खरे, ज्योति सचदेव, पदमा दुबे, रिम्मी जुनेजा, प्रिंसी जैन, प्रियंका, सुरेखा, पुष्पा प्रजापति, प्रियंका, राखी चोपड़ा, डिम्पल शर्मा, अंशुल शर्मा सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

