श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी, उसी भावना के साथ मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, प्रदेश के वृद्ध माता-पिता (बुजुर्गो) को तीर्थ दर्शन कराने का कार्य कर रहे है – संस्कृति राज्यमंत्री श्री लोधी मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत वैष्णो देवी के लिए रवाना हुई वातानुकूलित ट्रेन, 263 यात्री हुए शामिल यात्रियों के लिए भोजन, पानी एवं स्वास्थ्य सुविधाओं के विशेष प्रबंध

जिस प्रकार पौराणिक कथाओं में श्रवण कुमार ने अपने माता-पिता को कांवड़ में बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी, उसी भावना के साथ मध्यप्रदेश सरकार में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश के वृद्ध माता-पिता (बुजुर्गो) को तीर्थ दर्शन कराने का कार्य कर रही है, पिछले वर्ष 50 हजार से अधिक वृद्धजनो (बुजुर्गो) ने इस योजना का लाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं की बढ़ती मांग को देखते हुए अयोध्या धाम के लिए भी विशेष ट्रेनों का संचालन किया गया। राम मंदिर निर्माण के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की इच्छा अयोध्या जाकर भगवान श्रीराम के दर्शन करने की रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री की अनुमति से अयोध्या के लिए छह विशेष ट्रेनें चलाई गईं, आने वाले समय में श्रद्धालुओं की सुविधा के अनुसार अयोध्या सहित अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए भी पर्याप्त संख्या में विशेष ट्रेनों का संचालन किया जाएगा। इस आशय के विचार प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग (स्वतंत्र प्रभार) राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत् वैष्णो देवी के लिए वातानुकूलित ट्रेन के रवाना होने के दौरान व्यक्त किये। उन्होने यहां तीर्थ यात्रियों का पुष्पमाला, पुष्पगुच्छ भेंटकर आत्मीय स्वागत, सम्मान किया और हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग द्वारा मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत दमोह से वैष्णो देवी यात्रा के लिए विशेष वातानुकूलित (AC) ट्रेन रवाना की गई। इस यात्रा में जिले के 263 श्रद्धालुओं ने सहभागिता की। यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विभाग द्वारा व्यापक प्रबंध किए गए हैं, उन्होने कहा प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव श्रवण कुमार की भूमिका निभाते हुए प्रदेश के वरिष्ठ नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को तीर्थ यात्रा कराने का पुण्य कार्य कर रहे हैं। सभी यात्रियों की सुखद, सुरक्षित एवं मंगलमय यात्रा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की।
राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा विभाग द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि गर्मी के मौसम को देखते हुए तीर्थ दर्शन योजना के अंतर्गत संचालित सभी ट्रेनें वातानुकूलित (AC) रहेंगी। यात्रियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए ट्रेन में भोजन, पेयजल, चिकित्सा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं, उन्होने कहा गर्मी समाप्त होने के बाद आवश्यकता अनुसार सामान्य ट्रेनों का संचालन किया जाएगा, किंतु वर्तमान में यात्रियों की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भारत गौरव पर्यटक ट्रेन द्वारा मध्यप्रदेश की मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत आज दमोह रेल्वे स्टेशन से अमृतसर वैष्णोदेवी के लिये प्रदेश के संस्कृति,पर्यटन राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह ने लोधी ने तीर्थ यात्रियों को पुष्पगुच्छ भेंट कर गाजे -बाजे के साथ प्रस्थान कराया। पूरा वातावरण धार्मिक स्वरूप में संपन्न हुआ। कलाकारों द्वारा भगवान कृष्ण और राधा का स्वरूप रखकर यात्रियों का मन मोहा और भक्तिमय वातावरण में अपनी तीर्थ यात्रा के लिये रवाना हुये। रेल्वे स्वागत द्वार पर भक्त श्रवण कुमार के दो स्वरूप में देखे गये जिन्होंने अपने माता-पिता को कंधे पर बैठाकर तीर्थ यात्रा कराई थी।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम शिवहरे, कलेक्टर प्रताप नारायण यादव, लोकेंद्र लकी पटेल, संजय सेन, राघवेंद्र परिहार,संजय यादव, सुरेश पटेल, रमाकांत बाजपेई, रिंकू गोस्वामी, आलोक गोस्वामी, राजू ठाकुर यशपाल ठाकुर, एसडीएम सौरभ गंधर्व, डिप्टी कलेक्टर आर.एल बागरी, तहसीलदार रॉबिन जैन, स्टेशन प्रबंधक श्री जैन, सीएमओ राजेन्द्र सिंह लोधी, जुगल अग्रवाल, कविता राय, अर्चना जैन, बबली विश्वकर्मा, कृष्ण सेंगर, नर्मदा सिंह एकता, सुधा झरिया, सृजन असाटी, स्वप्निल प्यासी, कृष्णा पटेल, मनोज खरे, कमल सिंघई, सम्मानीय मीडियाजन और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।


